वायरल न्यूज़

Video: जब इंसान के चेहरे से टकराती है फुटबॉल, स्लो मोशन वीडियो देखकर चीख जाएंगे आप

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 15, 2024, 02:05 PM IST

Slow Motion Video: आप देख सकते हैं कि फुटबॉल पड़ने के बाद डैन के चेहरे का हुलिया पूरी तरह बदल जाता है। आपको पहली नजर में लगेगा कि डैन के चेहरे की हड्डियां और मसल्स टूट गई होंगी।

Image

स्लो मोशन वीडियो (ट्विटर)

Slow Motion Video: आजकल हर किसी के फोन में स्लो मोशन कैमरा होता है। इसके अलावा एडिट के माध्यम से भी वीडियो को स्लो मोशन में किया जा सकता है। इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा। यह वीडियो फेमस यूट्यूबर्स गैव और डैन ने बनाया है। बता दें कि गैव और डैन को 'द स्लो मो गाइज़' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने जो वीडियो बनाया है, उसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगा।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

वीडियो में देखा जा सकता है कि गैव अपने दोस्त डैन के चेहरे पर पानी से भरे फुटबॉल से वार करता है। इसके बाद इसका स्लो मोशन वर्जन बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर देता है। गैव और डैन ने वीडियो को 1,000 गुना स्लो करके एडिट किया। इससे फुटबॉल पड़ने के बाद की पूरी स्थिति दिखती है। आप देख सकते हैं कि फुटबॉल पड़ने के बाद डैन के चेहरे का हुलिया पूरी तरह बदल जाता है। आपको पहली नजर में लगेगा कि डैन के चेहरे की हड्डियां और मसल्स टूट गई होंगी। देखें वीडियो-

वीडियो को @Rainmaker1973 नाम के एक्स अकाउंट से ट्वीट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, "चेहरे पर बेहद धीमी गति से असर देखा गया।" वीडियो देखकर यूजर्स हैरान हैं। वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट किया, 'लगता है खोपड़ी त्वचा से बाहर निकलना चाहती है।' वहीं एक अन्य यूजर को यह वीडियो काफी ज्यादा फनी लगा। बता दें कि इस इस स्टंट से डैन के फेस पर काफी दर्द हुआ, जिसके बाद उन्होंने अपने चेहरे को ठंडे पानी की बाल्टी में डुबो लिया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article