वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: सॉफ्टवेयर इंजीनियर कर रहा 'जूनियर वाइफ' की हायरिंग, रिक्वायरमेंट देख दिमाग हो जाएगा खराब

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 14, 2024, 06:16 PM IST

Ajab Gajab News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने रिक्वायरमेंट में लिखा कि उसे किसी अनुभवी कैंडिडेट की तलाश नहीं है। वह उसके लिए दूसरी हायरिंग करेगा। अभी उसे जूनियर वाइफ की तलाश है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (इंस्टाग्राम)

Ajab Gajab News: जब किसी लड़के को शादी करनी होती है तो उसके घरवाले लड़की ढूंढने का काम करते हैं। वहीं अगर उसे किसी से प्यार होता है तो वह लव मैरिज कर लेता है। जब घरवाले लड़की ढूंढने में नाकाम होते हैं तो वह मैट्रिमोनियल साइट पर अप्लाई करके लड़की ढूंढ सकता है। दूसरी तरह एक युवक ने लिंक्डइन पर वाइफ की रिक्वायरमेंट के लिए ऐसा पोस्ट किया, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। दरअसल, इस शख्स ने 'जूनियर वाइफ' की हायरिंग के लिए पोस्ट डाला।

शादी के लिए चाहिए जूनियर वाइफ

लिंक्डइन पर वैसे तो लोग नौकरी की तलाश और हायरिंग के लिए पोस्ट डालते हैं। दूसरी तरफ इस जितेंद्र सिंह नाम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 'जूनियर वाइफ' की हायरिंग निकाल दी। इसके साथ ही युवक ने ऐसी-ऐसी रिक्वायरमेंट डाली, जिसे देखकर लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने रिक्वायरमेंट में लिखा कि उसे किसी अनुभवी कैंडिडेट की तलाश नहीं है। वह उसके लिए दूसरी हायरिंग करेगा। अभी उसे जूनियर वाइफ की तलाश है। देखें पोस्ट-

इसके साथ ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने यह भी बताया कि वह जूनियर वाइफ के लिए अप्लाई करने वालों का 3 राउंड का इंटरव्यू लेगा। इसमें आखिरी राउंड का इंटरव्यू आमने-सामने से होगा। युवक ने जूनियर वाइफ की रिक्वायरमेंट के बारे में भी लिखा। युवक ने लिखा कि कैंडिडेट को खाना बनाने का 2 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही वह रात में उठकर तीखी बिरयानी भी बना सके। बातचीत करने में भी वह बेहद अच्छी हो। साथ ही साथ वह लविंग, डिसेंट और रिस्पेक्टेबल होनी चाहिए। लिंक्डइन के इस स्क्रीनशॉट को trolls_official नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article