वायरल न्यूज़

VIDEO: सिंगल AC, रूम डबल, बिजली बिल बचत के लिए शख्स ने लगाया दिमाग और कर दिया कमाल

गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर रखी है और बिजली के बिल ने तो अलग ही टेंशन दे दी है। ऐसे में एक शख्स ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि लोग उसके दिमाग की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

Image

एक ही AC को दो कमरों में फिट कर दिया (Instagram/@parminder_singh.j)

इस प्रचंड गर्मी में AC के बिना काम चलने वाला नहीं है, लेकिन AC के चलने से बिजली बिल की टेंशन ना हो, यह हो ही नहीं सकता। इसी टेंशन को कम करने के लिए एक शख्स ने अपना गजब का दिमाग दौड़ाया और ऐसा कमाल कर दिया कि उसके जुगाड़ का वीडियो (Video) अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग उसका यह जुगाड़ देख उसकी तारीफ भी कर रहे हैं और साथ में ठहाके भी लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

AC 1 और कमरे 2

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि शख्स बिजली बिल के बोझ तले दबने से बचने के लिए एक ही AC यूनिट को पास के दो कमरों में फिट करवा रखा है। इसके लिए शख्स ने दोनों कमरे के बीच वाली दीवार को थोड़ा सा तोड़कर 1 ही AC को दोनों कमरों में आधा-आधा फिट करवा दिया है। जिससे AC की ठंडक हवा दोनों कमरे में जा सके। ऐसे में एक ही बिजली बिल के खर्चे में शख्स ने दो कमरों को ठंडा-ठंडा कूल-कूल बना रखा है।

वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर लिए मजे

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @parminder_singh.j नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने शख्स के इस इंजीनियरिंग पर मजेदार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कोई इसे इंडियन इंजीनियरिंग का खास नमूना बता रहा है, तो कोई इसे कम खर्च में बड़ा आराम पाने का तरीका बता रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए शख्स की तारीफ में लिखा, "ये अलग ही लेवल का बंदा है।" दूसरे ने लिखा, "AC का रिमोट किसके पास होगा।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article