वायरल न्यूज़

Video: कभी पत्थर से मारा कभी बस से कुचलवाया, फिर भी नहीं खराब हुआ प्लास्टिक का टब, दुकानदार की मार्केटिंग इंटरनेट पर वायरल

Viral Video: आप दुकानदार की शॉप देख सकते हैं। वह किसी सड़क किनारे ढेर सारे प्लास्टिक के टब इकट्ठा करके उन्हें बेच रहा है। इस दौरान वह अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी चेक करवाने के लिए उनके ऊपर पत्थर से हमला करता दिख रहा है। आप देख पाएंगे कि वह एक टब को सड़क पर उल्टा रखकर उस पर पत्थर फेंकता है। इसके बाद भी टब टूटता नहींं है।

Image

दुकानदार की क्वालिटी चेकिंग वायरल (एक्स)

Viral Video: आपने देखा होगा कि कई दुकानदार गांव-गांव आकर प्लास्टिक के टब, कुर्सियां आदि बेचते हैं। इस दौरान वह अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी चेक करवाने के लिए कई बार उसे जमीन पर भी पटक देखते हैं। इसके बाद भी उनका प्रोडक्ट टूटता नहीं है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में एक दुकानदार अपने प्लास्टिक के टब की क्वालिटी चेक करवा रहा है। वह जिस तरह से क्वालिटी चेक करवा रहा है, उसे देखकर यूजर्स हैरान रह गए हैं।

बंदे की मार्केटिंग इंटरनेट पर हुई वायरल

वायरल वीडियो में आप दुकानदार की शॉप देख सकते हैं। वह किसी सड़क किनारे ढेर सारे टब इकट्ठा करके उन्हें बेच रहा है। इस दौरान वह अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी चेक करवाने के लिए उनके ऊपर पत्थर से हमला करता दिख रहा है। आप देख पाएंगे कि वह एक टब को सड़क पर उल्टा रखकर उस पर पत्थर फेंकता है। इसके बाद भी टब टूटता नहींं है। वीडियो में सबसे हैरान करने वाली चीज इसके बाद होती है। आप देख पाएंगे कि बंदा उस टब को सड़क से गुजर रही एक बस के नीचे फेंक देता है। देखें वीडियो-

वीडियो में देख पाएंगे कि बंदा उस टब को बस के टायर के नीचे फेंक देता है और बस का टायर उसके ऊपर से गुजर जाता है। हैरान करने वाली बात यह है कि इसके बाद भी प्लास्टिक का टब टूटता नहीं है। इसके बाद बंदा उस टब को लाकर कैमरे में दिखाता है। इस हैरान करने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TansuYegen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'नेक्स्ट लेवल मार्केटिंग।' वीडियो इतना जबरदस्त है, जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं वीडियो देखकर लोग बंदे की सुपर मार्केटिंग की तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article