वायरल न्यूज़

Shocking Video: रेलवे प्लेटफॉर्म पर TTE कर रहे थे बातचीत, अचानक गिरा हाईटेंशन तार, देखकर आपकी रूह कांप जाएगी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 8, 2022, 11:51 PM IST

West Bengal के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

Shocking Video: पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर स्टेशन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जिसने भी इस नजारे को देखा उसके पसीने छूट गए। दरअसल, रेलवे प्लेटफॉर्म पर दो TTE खड़े होकर बात कर रहे थे। अचानक हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर एक TTE के ऊपर जा गिरा।

जैसे ही तार उनकी बॉडी पर गिरा वो बेहोश होकर सीधे नीचे गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, सुजान सिंह सरदार खतरे से बाहर हैं, लेकिन उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

हादसे को देखकर लोगों की रुह कांप गई, पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर हुए इस हादसे के बाद से स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article