वायरल न्यूज़

Shocking Video: रील्स बनाने का पागलपन! जान बचाकर भाग रहे थे लोग, बाढ़ में भी REEL बनाती रही लड़कियां

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 15, 2023, 01:51 PM IST

Girls Making Reel in Flood: देख सकते हैं कि उसी जगह एक तरफ लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। वहीं दो लड़कियां इसी बाढ़ के पानी में रील्स बना रही हैं। थोड़ी दूरी पर लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। लड़कियों का तमाशा देख लोग हैरान नजर आ रहे हैं।

Image

बाढ़ में रील्स बनाती लड़कियां (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर खराब हो जाएगा आपका माथा
  • बाढ़ में रील्स बनाती नजर आ रही हैं लड़कियां
  • लड़कियों की करतूत पर भड़क उठे यूजर्स

Girls Making Reel in Flood: देश के कई हिस्सों में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। इस वजह से ज्यादातर शहर बाढ़ के कहर से जूझ रहे हैं। पहाड़ी राज्यों में तो भारी बारिश से तबाही मची हुई है और तबाही का मंजर देख लोगों की हालत खराब हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी आसमानी आफत से बच नहीं पाई हौ। दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में बाढ़ सी स्थिति बन गई है और लोगों के घर-मकान डूब रहे हैं। इसके बाद भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है।

वीडियो देखकर भड़क उठे लोग

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग भड़क उठे हैं। वीडियो दो लड़कियों से जुड़ा हुआ है। यह लड़कियां आफत की बाढ़ में भी रील्स बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर लोगों का माथा खराब हो गया है। गुस्से में आए लोगों ने लड़कियों को उल्टा-सीधा कहना शुरू कर दिया है। आप देख सकते हैं कि उसी जगह एक तरफ लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। वहीं दो लड़कियां इसी बाढ़ के पानी में रील्स बना रही हैं। देखें वीडियो-

आपको वीडियो में तीन लड़कियां नजर आ रही होंगी। इसमें से दो लड़कियां पानी के बीचो-बीच पहुंचकर डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं, तीसरी लड़की फोन में उनका रील्स रिकॉर्ड कर रही है। रील्स रिकॉर्ड करने वाली लड़की के एक हाथ में छाता नजर आ रहा है और दूसरे हाथ में उसने मोबाइल पकड़ा हुआ है। इस दौरान पानी का बहाव काफी तेज दिख रहा है। अगर लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता तो वह पानी में बह भी सकती थी। इसके बावजूद उसे रील्स बनाना ज्यादा जरूरी लग रहा है। जहां पर लड़कियां रील्स बना रही हैं, वहीं से थोड़ी दूरी पर लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। लड़कियों का तमाशा देख लोग हैरान नजर आ रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article