बिजनेस

Bank Holiday Today: जाने से पहले चेक करें, कहां बंद और कहां खुले हैं आज बैंक?

आज मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के अवसर पर देश के 21 प्रमुख शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि, पटना, बेंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद समेत कई शहरों में सामान्य कामकाज होगा।

Image

आज बैंकों की छुट्टी

Bank Holiday Today November 24, 2026: अगर आज मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को आप चेक जमा करने, कैश निकालने या किसी जरूरी काम से बैंक ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नवंबर 2026 के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के अवसर पर देश के 21 शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इन शहरों में सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

आज 24 नवंबर को इन 21 शहरों में बंद रहेंगे बैंक

RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, 24 नवंबर को निम्नलिखित 21 शहरों में बैंक शाखाओं में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

शहरराज्य / केंद्र शासित प्रदेश
आइजोलमिजोरम
बेलापुरमहाराष्ट्र
भोपालमध्य प्रदेश
भुवनेश्वरओडिशा
चंडीगढ़चंडीगढ़
देहरादूनउत्तराखंड
हैदराबादतेलंगाना
ईटानगरअरुणाचल प्रदेश
जयपुरराजस्थान
जम्मूजम्मू-कश्मीर
कानपुरउत्तर प्रदेश
कोहिमानागालैंड
कोलकातापश्चिम बंगाल
लखनऊउत्तर प्रदेश
मुंबईमहाराष्ट्र
नागपुरमहाराष्ट्र
नई दिल्लीदिल्ली
रायपुरछत्तीसगढ़
रांचीझारखंड
शिमलाहिमाचल प्रदेश
श्रीनगरजम्मू-कश्मीर
इसका मतलब है कि इन शहरों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), HDFC बैंक, ICICI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा समेत अन्य सरकारी और प्राइवेट बैंकों की शाखाओं में ग्राहकों के लिए काउंटर सर्विस उपलब्ध नहीं होगी।

किन त्योहारों के कारण आज बैंक बंद हैं?

RBI ने 24 नवंबर की छुट्टी को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के अवसर पर घोषित किया है।

गुरु नानक जयंती: सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर में धार्मिक आयोजन होते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा: हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन गंगा स्नान, दीपदान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व है।

रास पूर्णिमा: इसे रासलीला से जोड़कर देखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन में गोपियों के साथ महारास किया था।

इन शहरों में आज खुले रहेंगे बैंक

24 नवंबर की छुट्टी देशभर में लागू नहीं है। RBI की सूची में जिन शहरों के लिए आज बैंक अवकाश घोषित नहीं किया गया है, वहां बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज जारी रहेगा।

इनमें प्रमुख रूप से पटना, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा, पणजी, गुवाहाटी, शिलांग, इंफाल, अगरतला और गंगटोक शामिल हैं। हालांकि, ग्राहकों को अपने बैंक की स्थानीय शाखा से एक बार छुट्टी और कामकाज की पुष्टि कर लेनी चाहिए।

बैंक बंद हैं तो कैसे होगा लेनदेन?

बैंक शाखाएं बंद रहने का मतलब यह नहीं है कि ग्राहकों के सभी बैंकिंग काम रुक जाएंगे। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक घर बैठे मोबाइल या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कई जरूरी काम निपटा सकते हैं।

इन सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा

  • UPI: Google Pay, PhonePe, Paytm और अन्य UPI ऐप से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • ATM: जरूरत पड़ने पर ATM से कैश निकाल सकते हैं। हालांकि, कैश की उपलब्धता मशीन पर निर्भर करेगी।
  • NEFT और RTGS: ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सुविधा जारी रहेगी।
  • मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग: अकाउंट बैलेंस चेक करने, स्टेटमेंट डाउनलोड करने और बिल भुगतान जैसे काम कर सकते हैं।

RBI के मुताबिक, NEFT और RTGS दोनों भुगतान प्रणालियां साल के सभी 365 दिन 24 घंटे उपलब्ध हैं। हालांकि, बैंक ब्रांच से जुड़े काम जैसे चेक जमा करने के काउंटर पर प्रक्रिया, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, पासबुक अपडेट करवाना और अन्य दस्तावेजी काम प्रभावित हो सकते हैं। चेक क्लियरेंस और सेटलमेंट में भी छुट्टी के कारण देरी हो सकती है।

नवंबर के बचे हुए दिनों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

नवंबर 2026 के आखिरी सप्ताह में भी बैंक ग्राहकों को कुछ छुट्टियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले से प्लान करना बेहतर होगा।

तारीखदिनछुट्टी का कारणकहां बंद रहेंगे बैंक
26 नवंबरगुरुवारहुथरी फेस्टिवलकर्नाटक के कोडागु जिले में
27 नवंबरशुक्रवारकनकदास जयंतीबेंगलुरु
28 नवंबरशनिवारचौथा शनिवारदेशभर में
29 नवंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में
ध्यान देने वाली बात यह है कि 26 नवंबर को हुथरी फेस्टिवल की छुट्टी पूरे कर्नाटक में नहीं, बल्कि कोडागु जिले के लिए स्थानीय अवकाश है। वहीं, 27 नवंबर को कनकदास जयंती के अवसर पर बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 28 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार और 29 नवंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article