वायरल न्यूज़

Shocking Video: मना करने के बाद भी मौत के कुआं में बाइक लेकर उतरा शख्स, जोश-जोश में जिंदगी से धो बैठता हाथ

Shocking Video: वीडियो में पहले सीन में आपको एक मौत का कुआं दिखाई देगा। आप देख पाएंगे कि कुछ स्टंटमैन शाम के शो की तैयारी कर रहे हैं। दूसरी तरफ एक युवक अचानक बाइक लेकर मौत के कुआं पर चढ़ने लगता है।

Image

मौत का कुआं एक्सीडेंट (इंस्टाग्राम)

Shocking Video: आपने मेलों और सर्कसों का पॉपुलर शो 'मौत का कुआं' जरूर देखा होगा। पुराने समय में 'मौत का कुआं' देखने कई जगहों पर देखने को मिलता था। हालांकि, अब कम ही जगह पर यह शो देखने को मिलता है। इसके बाद भी मौत का कुआं में दिलचस्पी लेने का क्रेज कम नहीं हुआ है। जैसे ही लोगों को मौका मिलता है। वह इस एडवेंचर को लाइव देखने पहुंच जाते हैं। बता दें कि मौत का कुआं एक अस्थायी बेलनाकार रचना होती है। इसकी उंचाई तकरीबन 25 फीट और गोलाई 30 फीट के आस-पास होती है।

वीडियो देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

आपने देखा होगा कि स्टंटमैन काफी तेज गति से इस मौत के कुएं में बाइक या कार चलाता दिखता है। इस दौरान कई बार हादसे भी हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। वीडियो में पहले सीन में आपको एक मौत का कुआं दिखाई देगा। आप देख पाएंगे कि कुछ स्टंटमैन शाम के शो की तैयारी कर रहे हैं। दूसरी तरफ एक युवक अचानक बाइक लेकर मौत के कुआं पर चढ़ने लगता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स उस युवक को ऐसा करने से मना भी करता है। इसके बाद भी युवक जोश-जोश में मौत का कुआं में बाइक लेकर चढ़ने लगता है। इसके बाद युवक के साथ जो होता है, वह हैरान करने वाला है। आप देख सकते हैं कि अचानक युवक की बाइक मौत के कुआं में फिसल जाती है। इसके बाद युवक नीचे खिसकते हुए जमीन पर आ जाता है। गनीमत यह थी कि युवक के बाइक की स्पीड ज्यादा नहीं होती है। वहीं युवक मौत के कुआं में ज्यादा ऊपर तक भी नहीं चढ़ा होता है। इससे वह सिर्फ फिसलकर रह जाता है, उसे चोट नहीं आती है। इस हैरान करने वाले वीडियो को NikkuVlogz नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article