वायरल न्यूज़

Shocking Video: महिला के कान के अंदर घूम रही थी जिंदा मकड़ी, कैमरे में कैद नजारा देखकर कांप जाएगी आत्मा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 17, 2022, 11:49 AM IST

Spider Inside Ear Video: वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि कैमरे में एक महिला का कान नजर आ रहा है। इसके बाद कैमरा कान के छेद के अंदर का दृश्य दिखाने लगता है। पहले तो सब कुछ धुंंधला दिखता है, लेकिन इसके बाद जो दिखता है। वह हैरान करने वाला है।

Image

मकड़ी का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला के कान में घुस गई मकड़ी
  • यहां-वहां आराम से टहल रही थी मकड़ी
  • कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा

Spider Inside Ear Video: कान एक ऐसी जगह होती है, जिसे शरीर के संवेदनशील हिस्सों में से एक माना जाता है। कई बार कान में छोटे कीड़े घुस जाते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों की रूह कंपा रहा है। यह वीडियो एक महिला के कान अंदर का है, जिसमें जिंदा मकड़ी टहलती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के कान के भीतर जिंदा मकड़ी घुस गई है।

वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स की हालत खराब हो रही है। वीडियो को ट्विटर पर @ladbible नाम के यूजर ने शेयर किया है।इस वीडियो को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि कैमरे में एक महिला का कान नजर आ रहा है।महिला ने अपने कान में सोने की बाली पहनी हुई है। इसके बाद कैमरा कान के छेद के अंदर का दृश्य दिखाने लगता है। पहले तो सब कुछ धुंंधला दिखता है, लेकिन इसके बाद जो दिखता है। वह हैरान करने वाला है। देखें शॉकिंग वीडियो-

वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे मकड़ी किसी सड़क या गली में घूम रही है। सबसे अच्छी बात यह रही कि मकड़ी आसानी से बाहर निकल जाती है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है और कब का है। वीडियो में मकड़ी काफी खतरनाक नजर आती है। मकड़ियों का आकार होता भी इतना छोटा है कि वह आसानी से किसी के भी कान में घुस सकती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article