वायरल न्यूज़

Shocking Video: ऑटो है या आम का पेड़! गुच्छे की तरह लटकी दिखीं 50 सवारियां, पुलिस ने किया ऐसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 10, 2022, 11:36 AM IST

Viral Video: जिस ऑटो में मुश्किल से 5-6 लोग बैठ पाते हैं। उस ऑटो में 50 से ज्यादा लोग लटके नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि ऑटो में क्या अंदर- क्या बाहर.. ऊपर, नीचे हर जगह सिर्फ सवारियां ही दिख रही हैं। आपको ऑटो की बॉडी तो नजर ही नहीं आएगी।

Image

ऑटो वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश में दिखा हैरान करने वाला नजारा
  • ऑटो में लद गईं 50 से ज्यादा सवारियां
  • वीडियो देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

Viral Video: अगर आपने कभी आम का पेड़ देखा होगा तो आपको गुच्छे में आम जरूर दिखाई दिए होंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोग ऑटो में आम के गुच्छे की ही तरह लदे नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं। जिस ऑटो में मुश्किल से 5-6 लोग बैठ पाते हैं। उस ऑटो में 50 से ज्यादा लोग लटके नजर आ रहे हैं। यह नजारा देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो मध्य प्रदेश से सामने आया है।

आम के गुच्छे की तरह लदी सवारियां

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले से इस हैरान कर देने वाले वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ऑटो में 50 से ज्यादा सवारियां लदी हुई हैं। आप देख सकते हैं कि ऑटो में क्या अंदर- क्या बाहर.. ऊपर, नीचे हर जगह सिर्फ सवारियां ही दिख रही हैं। आपको ऑटो की बॉडी तो नजर ही नहीं आएगी। सिर्फ पहिए ही दिखाई देंगे। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने ऑटो जब्त कर लिया है। फिलहाल, वीडियो दीवाली के समय का बताया जा रहा है। देखें वीडियो-

आलीराजपुर के जोबट इलाके में वैसे भी ऑटो में सीट से ज्यादा सवारियां बैठी दिखती हैं, लेकिन यह नजारा बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला है। सोचकर ही हैरानी होती है कि एक ऑटो में 50 से ज्यादा लोग कैसे लटक सकते हैं। बताया जा रहा है कि लोग मेला देखकर जोबट से अपने गांव बिलासा जाने के लिए ऑटो पर लटके थे। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article