वायरल न्यूज़

Car Blast Video: चलती कार में हुआ ऐसा धमाका, नजारा देखकर दिमाग के उड़ जाएंगे परखच्चे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 2, 2023, 10:39 AM IST

Car Blast Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, जिस तरह चलती कार में धमाका हुआ उसने लोगों के होश उड़ा दिए।

Image

कार के उड़ गए पखच्चे, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चलती कार में जोरदार धमाका
  • पिछले हिस्से के उड़ गए परखच्चे
  • वीडियो देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

Car Blast Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना वैसे तो कई तरह के वीडियो (Viral Video) शेयर होते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिल दहल जाता है और आंखें खुली की खुली रह जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर यकीन मानिए एक पल के लिए आपके दिमाग के भी परखच्चे उड़ जाएंगे। आलम ये है कि यह वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग हैरानी जता रहे हैं।

ये घटना कहां की है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है। लेकिन, नजारा दिल दहलाने वाला है। वीडियो (Car Blast Viral Video) में आप देख सकते हैं सड़क पर सरपट गाड़ियां दौड़ रही हैं। एक साथ काफी संख्या में गाड़ियां चल रही हैं। तभी सफेद कार में अजीबोगरीब तरीके से धमाका होता है। धमाका इतना खतरनाक था कि गाड़ी के पिछले हिस्से का परखच्चा उड़ जाता है। अचानक सड़क पर भगदड़ मच जाती है। ड्राइवर भी रोकता है और डर के कारण गाड़ी से बाहर निकलकर दूर जा खड़ा हो जाता है। यकीनन जिसने भी इस नजारे को देखा होगा वो जरूर एक पल के लिए सहम गया होगा। देखें शॉकिंग वीडियो...

दिल दहलाने वाला नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस शॉकिंग वीडियो को 'tej_veereandofficial__parithvi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब तीन लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग इस वीडियो को खतरनाक बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा है।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article