Shocking Video: बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि बरसात के मौसम में थोड़ा बचकर रहना चाहिए। इन दिनों जहरीले सांप कहीं भी आकर बैठ जाते हैं। सब जगह पानी होने के कारण वह सूखी जगह तलाशते हैं। इसके बाद वहां छिपकर बैठ जाते हैं, जिनसे बचना चाहिए। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सांप ऐसी जगह घुसकर बैठ गया है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
वीडियो देखकर कांप उठेंगे
वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, एक शख्स बरसात के दिनों में बाजार से फूलगोभी खरीदकर घर लाया था। शख्स को लगा था कि वह इसकी सब्जी बनाकर खाएगा। हालांकि, उसे नहीं पता था कि इस फूलगोभी में काल उसका इंतजार कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही शख्स सब्जी बनाने के लिए गोभी को बाहर निकालता है, उसे गोभी के अंदर से एक सांप निकलता दिखाई देता है। वीडियो देखकर आपको भी समझ आएगा कि क्यों बड़े-बुजुर्ग बरसात के दिनों में फूलगोभी ना खाने की सलाह देते हैं। देखें वीडियो-
बता दें कि यह वीडियो दो साल पुराना है, जो इन दिनों एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप देख पाएंगे कि जैसे ही शख्स गोभी खोलता है, एक छोटा सा सांप उसमें से बाहर निकल आता है। आप देख पाएंगे कि सांप गोभी से निकलकर तेजी से फर्श पर रेंगने लगता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कह रहे हैं कि बारिश के दिनों में सब्जी खरीदने से पहले अच्छी तरह से जांच कर लेनी चाहिए। वायरल हो रहा वीडियो sharda.raghav नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
