वायरल न्यूज़

गजब चोरी! खिड़की, दरवाजा, पंखा, टॉयलेट तो ले ही गए.. स्कूल की पूरी बिल्डिंग चुरा ले गए चोर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 5, 2022, 03:02 PM IST

Shocking Theft: स्कूल की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि स्कूल पहले किस स्थिति में था और बाद में स्कूल की जगह पूरी तरह खाली हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, एक स्कूल काफी पुराना था और इलाके का फेमस स्कूल था।

Image

गजब चोरी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया की सबसे हैरान करने वाली चोरी
  • पूरी की पूरी बिल्डिंग चुरा ले गए चोर
  • न छत बची न टाइल्स न ही टॉयलेट

Shocking Theft: आपने दुनिया में तरह-तरह की चोरी के बारे में सुना होगा। अक्सर चोर घर में घुसकर पैसे और ज्वैलरी चुराने के बारे में ही सोचता है। अगर घर में कोई नहीं है तो ज्यादा से ज्यादा चोर महंगे सामान चुरा ले जाते हैं। दूसरी तरफ आज हम आपको एक ऐसी शॉकिंग चोर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें चोरों ने दरवाजा, खिड़की, पंखा, टॉयलेट तो चुराया ही चुराया बल्कि पूरी की पूरी बिल्डिंंग ही गायब कर दी। यह शॉकिंग चोरी दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में हुई है।

दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर की घटना

द साउथ अफ्रीकन वेबसाइट के अनुसार, केपटाउन शहर में स्थित एक सेकेंडरी स्कूल से चोर न सिर्फ ब्लैकबोर्ड, बल्ब, पंखा, कुर्सी और दरवाजा ले गए, बल्कि उन्होंने स्कूल की ईंट, छत की टाइल्स, टॉयलेट सब चुरा लिया। यहां तक कि चोरों ने धीरे-धीरे पूरी की पूरी बिल्डिंग चुरा ली। स्कूल की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि स्कूल पहले किस स्थिति में था और बाद में स्कूल की जगह पूरी तरह खाली हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, एक स्कूल काफी पुराना था और इलाके का फेमस स्कूल था।

किसी और जगह शिफ्ट किया गया था स्कूल

स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते थे। करीब दो साल पहले स्कूल को किसी दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया। इससे स्कूल की पहली वाली बिल्डिंग में लोगों का आना जाना बंद हो गया और यह जगह काफी सूनसान हो गई। इसके बाद चोरों ने बिल्डिंग को निशाना बनाया। चोरों ने सबसे पहले बिल्डिंग से ब्लैकबोर्ड, पंखे, कुर्सियां, बल्ब आदि चुराए। इसके बाद खिड़की, दरवाजे, टाइल्स, टॉयलेट आदि चुरा ले गए। अंत में जब कुछ नहीं बचा तो चोरों ने स्कूल की ईंटें चुरानी शुरू की। इसके बाद कुछ ही दिनों के भीतर चोरों ने पूरी बिल्डिंग चुरा ली और उस जगह को ऐसा बना दिया कि जैसे वहां कोई बिल्डिंग थी ही नहीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कभी जिस जगह स्कूल की बिल्डिंग हुआ करती थी वहां सिर्फ उसकी नींव ही बची। 'गूगल अर्थ' की दो तस्वीरें सामने आने के बाद अब जांच के आदेश दिए गए हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article