वायरल न्यूज़

OMG: सेल्फी लेते हुए हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया लड़का, मालगाड़ी पर स्टंट करना पड़ा भारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 06:08 PM IST

OMG News: एक 14 साल का लड़का मालगाड़ी की छत पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था। अचानक हाई वोल्टेज तार की चपेट में लड़का आ गया, जिसमें उसका सिर पूरी तरह से झुलस गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Image

सेल्फी के चक्कर में मौत के करीब पहुंचा लड़का

KEY HIGHLIGHTS
  • सेल्फी लेने के चक्कर में मौत के करीब पहुंच गया लड़का
  • हाई टेंशन तार की चपेट में आने से लड़के का सिर झुलसा
  • गंभीर हालत में लड़का हॉस्पिटल में भर्ती

Shocking News: आज कल सेल्फी लेना फैशन बन गया है। हालांकि, कुछ लोगों में सेल्फी लेकर काफी क्रेज है और इसके लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। हरियाणा के पानीपत में सेल्फी लेने के चक्कर में एक लड़का हॉस्पिटल पहुंच गया। वहीं, जब मामले की सच्चाई सामने तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, लड़का मालगाड़ी की छत पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था और हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। इस घटना में लड़के का सिर पूरी तरह से झुलस गया। तो आइए, जानते हैं पूरा मामला क्या है?

जानकारी के मुताबिक, 14 साल का किशोर अपने दोस्तों के साथ पानीपत रेलवे स्टेशन पर सेल्फी लेने के पहुंच गया। रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी मालगाड़ी की छत पर चढ़कर किशोर सेल्फी ले रहा था। उसी दौरान वो हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। घायल युवक के साथ उसके चार पांच दोस्त भी थे। दोस्तों का कहना है कि वे सभी पानीपत की कटी खटीक बस्ती के रहने वाले हैं और फोटो शूट करने के लिए रेलवे स्टेशन पर आए हुए थे। अकेला फाजिल यार्ड में खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी लेने लगा और इसी दौरान वह हाई वोल्टेज की चपेट में आ गया और उसके साथ ये घटना घट गई। इस हादसे में उसका सिर पूरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन, मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना से इलाके में हड़कंप

वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं इस हादसे से किशोर के घर में मातम पसरा हुआ है। पुलिस भी इस मामले की छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article