वायरल न्यूज़

गजब लव स्टोरी! ! बॉयफ्रेंड को ‘कुत्ता’ बनाकर पिंजरे में रखती है लड़की, वजह जानकर चौंक जाएंगे

  • Authored by: Monu Jha
  • Updated Mar 14, 2026, 10:48 AM IST

Boyfriend sleeps in cage: ऑस्ट्रेलिया की 27 वर्षीय सारा बटन अपने अनोखे रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। उनका 38 वर्षीय बॉयफ्रेंड ब्रैडली खुद को उनकी सेवा में समर्पित कर चुका है। वह पिंजरे में सोता है, कॉलर पहनता है और सारा के आदेशों का पालन करता है।

Image

कॉलर पहनकर घूमता है बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड के लिए करता है सारे काम (फोटो: AI)

Boyfriend wears dog collar: ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में रहने वाली 27 वर्षीय सारा बटन इन दिनों अपने अनोखे रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। सारा का कहना है कि उनके और उनके 38 वर्षीय बॉयफ्रेंड ब्रैडली के बीच एक ऐसा रिश्ता है जिसमें ब्रैडली खुद को पूरी तरह सारा की सेवा में समर्पित कर चुका है। वह न सिर्फ सारा के आदेश मानता है, बल्कि पिंजरे में सोता है, कुत्ते जैसा कॉलर पहनता है और खुद को सारा की संपत्ति मानता है। सारा और ब्रैडली पिछले छह महीनों से साथ हैं। दोनों का कहना है कि उनका रिश्ता 'सहमतिपूर्ण शक्ति विनिमय' (Consensual Power Exchange) पर आधारित है। इसका मतलब यह है कि ब्रैडली अपनी कई व्यक्तिगत स्वतंत्रताएं छोड़कर सारा के निर्देशों के अनुसार जीवन जीना पसंद करता है, जबकि सारा इस रिश्ते में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

फुल-टाइम सहायक की तरह करता है काम

द यूएस सन के मुताबिक सारा पेशे से एक ओनलीफैंस मॉडल हैं और साथ ही सोशल मीडिया, मार्केटिंग और विज्ञापन के क्षेत्र में भी काम करती हैं। उन्होंने बताया कि ब्रैडली उनके लिए एक तरह से फुल-टाइम सहायक की तरह काम करता है। वह घर के काम करता है, सारा की मदद करता है और यहां तक कि सारा की बहन की भी घरेलू कामों में सेवा करता है, जो उसी फ्लैट में रहती है। इसके बदले सारा उसे पूरी तनख्वाह भी देती हैं। इस रिश्ते की सबसे अनोखी बात यह है कि ब्रैडली रात में एक खास तरह के पिंजरे में सोता है। वह हमेशा एक कॉलर पहनता है, जिसमें उसका नाम और सारा का फोन नंबर लिखा होता है। इतना ही नहीं, ब्रैडली ने अपने शरीर पर एक टैटू भी बनवाया है, जिस पर लिखा है – 'सारा बटन की संपत्ति।' सारा के मुताबिक, ब्रैडली 24 घंटे एक खास बेल्ट भी पहनता है जिसकी चाबी सारा के पास रहती है और सभी फैसले वही लेती हैं।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस रिश्ते की आलोचना की

हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोग इस रिश्ते की आलोचना करते हैं और इसे अजीब बताते हैं, लेकिन सारा का कहना है कि इसमें किसी तरह की जबरदस्ती नहीं है। उनका कहना है कि ब्रैडली इस जीवनशैली में पूरी तरह खुश है और उसने खुद अपनी इच्छा से यह रास्ता चुना है। ब्रैडली भी इस बात की पुष्टि करते हैं। उनका कहना है कि इस रिश्ते में उनके साथ हमेशा सम्मानजनक व्यवहार किया जाता है और अगर उन्हें कभी किसी बात पर चर्चा करनी हो तो वे खुलकर बात कर सकते हैं। ब्रैडली के अनुसार, उन्हें यह रिश्ता इसलिए पसंद है क्योंकि इससे उन्हें अपनी असली पहचान के साथ जीने का मौका मिलता है। सारा बताती हैं कि ब्रैडली पिछले दस साल से इस तरह की सबमिसिव जीवनशैली से जुड़े हुए हैं, जबकि उनके लिए यह पहली बार है।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह इस तरह के रिश्ते को लेकर उत्सुक थीं और इसी दौरान उनकी मुलाकात ब्रैडली से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच यह रिश्ता विकसित हुआ और अब ब्रैडली पूरी तरह उनके साथ रहने लगे हैं। सारा सोशल मीडिया पर भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करती हैं। उनके लगभग 1.98 लाख फॉलोअर्स हैं, जिनमें से कई लोग हैरानी जताते हैं, जबकि कुछ लोग इस जीवनशैली के बारे में जानने में दिलचस्पी भी दिखाते हैं। सारा और ब्रैडली का कहना है कि वे अपनी कहानी लोगों को चौंकाने के लिए नहीं बल्कि यह दिखाने के लिए साझा करते हैं कि दुनिया में अलग-अलग तरह की जीवनशैलियां भी होती हैं। उनके मुताबिक, जब तक किसी रिश्ते में दोनों लोग खुश और सहमत हों, तब तक वह रिश्ता उनके लिए सही हो सकता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

monu jha
Monu Jha author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article