वायरल न्यूज़

Viral Video: शिवलिंग पर चढ़ा दूध पहुंचा बेजुबानों तक, मंदिर की अनोखी व्यवस्था बनी मिसाल

शिवलिंग पर चढ़ाए गए दूध को बर्बाद करने की बजाय मंदिर में इकट्ठा कर आवारा कुत्तों को पिलाया जा रहा है। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

मंदिर में दूध को बर्बाद करने के बजाय उसे बेजुबान जानवरों तक पहुंचाया जा रहा है। (X/@WokePandemic)

सोशल मीडिया पर अक्सर इस बात को लेकर चर्चा होती है कि मंदिरों में चढ़ाया जाने वाला दूध बर्बाद न हो। अब इसी चर्चा पर आधारित एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें मंदिर के अंदर चढ़ाया जाने वाला दूध बर्बाद करने के बजाय बेजुबान जानवरों तक उसे पहुंचाया जा रहा है। इस वीडियो को देख लोग मंदिर प्रबंधन की खूब तारीफ कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

दूध नहीं बहाया, बेजुबानों को पिलाया

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि मंदिर में भगवान शिव के शिवलिंग पर चढ़ाया गया दूध बर्बाद नहीं किया जा रहा बल्कि उसे एक बड़े से टब में इकट्ठा किया जा रहा है। ताकि बेजुबान जानवर उसे पी सकें और अपनी भूख को मिटा सकें। मंदिर के इस अनोखी पहल से लोगों की आस्था भी बनी रहेगी और दूध का सही उपयोग भी हो जाएगा।

मंदिर ने दूध की बर्बादी को रोकने के लिए की यह खास व्यवस्था

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि शिवलिंग पर चढ़ाया गया दूध एक विशेष व्यवस्था के जरिए सीधे एक टब में पहुंचता है। इसके बाद मंदिर परिसर में आने वाले आवारा कुत्ते उस दूध को पी लेते हैं। इस छोटी-सी व्यवस्था ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @WokePandemic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है।

वीडियो पर ऐसी रही लोगों की प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो (Viral Video) पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं, जहां लोगों ने मंदिर के इस अनोखी व्यवस्था को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "धर्म का असली संदेश सिर्फ पूजा करना नहीं, बल्कि हर जीव के प्रति दया और प्रेम रखना भी है।" दूसरे ने लिखा, "मंदिर की यह पहल करुणा, सेवा और समझदारी का शानदार उदाहरण है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article