सोशल मीडिया (Social Media) पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो लोगों को हैरान कर देता है। इन दिनों कोलकाता का एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक जिम की बजाय सड़क पर लगी ऊंची स्ट्रीटलाइट पर पुल-अप्स लगाता हुआ नजर आ रहा है। उसकी यह हरकत देखकर लोग हैरान हैं और इस खतरनाक स्टंट को पागलपन करार दे रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
जान जोखिम में डालकर किया वर्कआउट
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बिना किसी डर के स्ट्रीटलाइट के ऊपरी हिस्से पर चढ़ जाता है। इसके बाद वह उसी पर लटककर आराम से पुल-अप्स करने लगता है, जैसे किसी जिम में वह बारबेल पर एक्सरसाइज कर रहा हो।
ऊंची स्ट्रीटलाइट पर लटककर लगाए पुल-अप्स
सबसे हैरानी की बात यह है कि युवक ये पुलअप्स काफी ऊंचाई पर कर रहा था। नीचे सड़क पर वाहन भी आते-जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी दिखाई दे रही है। जो एहतियात के तौर पर वहां मौजूद लगती है। हालांकि वीडियो में किसी तरह की दुर्घटना या चोट नहीं दिखती, लेकिन यह स्टंट काफी खतरनाक है।
वीडियो पर ऐसी रही लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ यूजर्स ने युवक की ताकत और फिटनेस की तारीफ की। किसी ने उसे "Gym Monkey" कहा, तो किसी ने मजाक में लिखा कि उसने पुल-अप्स करने का नया तरीका खोज लिया है। वहीं कई लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताते हुए कहा कि ऐसी हरकतों की नकल नहीं करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
