वायरल न्यूज़

Viral Video: साड़ी पहनकर 'झूमे जो पठान' गाने पर ऐसे झूमी महिला, देखकर शाहरुख खान को भी लग जाएगा शॉक

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 19, 2023, 10:00 PM IST

Viral Video: फिल्म के हिट गाने 'झूम जो पठान' पर डांस करती एक भारतीय महिला का एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Image

Jhoome Jo Pathaan

Viral Video: शाहरुख खान की फिल्म पठान चौथे सप्ताह भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। 17 फरवरी को कार्तिक की शहजादा और मार्वल की एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटममैनिया की रिलीज के बाद भी पठान को कोई टक्कर नहीं दे पाया। इस फिल्म ने दंगल, केजीएफ: चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल्स समेत कई बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। पठान ने कथित तौर पर दुनिया भर में 988 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। इसके साथ ही पठान के गाने को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

'झूमे जो पठान' पर देसी महिला का जबरदस्त डांस

सोशल मीडिया पर लोग इस गाने पर खूब रील्स बना रहे हैं। दुनिया पर 'पठान' का फीवर सिर चढ़ कर बोल रहा है। इस बीच अब फिल्म के हिट गाने 'झूम जो पठान' पर डांस करती एक भारतीय महिला का एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mis_gitanjali नाम के यूजर ने शेयर किया है ।

वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला को साड़ी पहने गाने पर खूबसूरती से झूमते हुए देखा जा सकता है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के इस गाने के हुक स्टेप को एकदम हूबहू कॉपी किया है। डांस के दौरान महिला का एनर्जी लेवल बेमिसाल है। हमें उम्मीद है कि वीडियो आपको भी खूब पसंद आया होगा।

वीडियो को खबर लिखे जाने तक 76,147 लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही हजारों रिएक्शन मिल चुके हैं और लगातार ये संख्या बढ़ रही है। लोग देसी इंस्टाग्राम यूजर्स ने डांस वीडियो को पसंद किया जा रहा है और शाहरुख के ब्लॉकबस्टर हिट गाने पर महिला के डांस की सराहना कर रहे हैं। कई लोगों इस पर कमेंट कर रहे हैं कि कैसे शाहरुख एक बार फिर ग्लोबल स्टार साबित हुए हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article