Viral Video: भारतीय अभिनेता शाहरुख खान के अभिनय को पूरी दुनिया में लोगों से प्यार मिलता है। हाल ही में मेट गाला 2025 में उनके डेब्यू ने उनके फैन्स को न केवल चौंका दिया बल्कि लोगों को खुश भी कर दिया। एक महिला ने शाहरुख से मिलने का अपना अनुभव साझा किया है। इस वीडियो में अस्मा नामक महिला फैन ने दावा किया कि, 'जब उसने पहली बार शाहरुख के बॉडीगार्ड को देखा, तो उसने अपने दोस्तों से कहा, यह वही है, यह वही है।' दावे के मुताबिक, सुरक्षा गार्डों की चेतावनी के बावजूद कि वे तस्वीरें न लें, अस्मा ने शाहरुख से तस्वीर खिंचवाने का अनुरोध किया। जवाब में शाहरुख खान ने अस्मा और उसके दोस्तों को गले लगाया, जिससे वह बहुत हैरान हो गईं।
वीडियो में अस्मा ने इमोशनल होकर रोते हुए कहा कि, 'शाहरुख की प्रतिक्रिया से वे भावुक हो गईं और फिर उसके बाद उन्होंने अपना हाथ मेरे सिर पर रखा और कहा कि- God Bless You.' शाहरुख की इस फैन ने कहा कि, अब वे इस लम्हे को कभी भूल नहीं पाएंगी। 28 अप्रैल को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालांकि, इस वीडियो में कहीं पर भी शाहरुख को लड़की से गले मिलते हुए नहीं दिखाया गया है, इसलिए टाइम्स नाउ नवभारत लड़की के इस दावे की पुष्टि नहीं करता है। मगर, दुनिया भर के प्रशंसकों ने इस दिल को छू लेने वाले वीडियो पर सहानुभूति और समर्थन की बाढ़ ला दी। कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ आ गई, कई लोगों ने व्यक्त किया कि वे इस स्थिति से कितना जुड़े हुए हैं।
गौरतलब है कि, कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें शाहरुख खान से कितना प्यार है और काश उन्हें भी ऐसा ही अनुभव होता। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे याद है जब मैंने उन्हें अपने देश में देखा था। यह एक सपना सच होने जैसा था। वह बहुत दयालु थे।' दूसरे ने कहा कि, 'मैं पूरी तरह से रो रहा हूं।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'गर्ल, मैं भी बिल्कुल इसी तरह प्रतिक्रिया दूंगा।' बता दें कि, शाहरुख को कई बार इस तरह अपने फैन्स से मिलते देखा जा चुका है। वह लोगों के प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा करने का मौका कभी नहीं छोड़ते, चाहे वह उनके घर मन्नत के बाहर हो या विदेश यात्रा पर।
