Viral Video: भारत में हर दिनों कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है, जिस पर लोग अपना दिल लुटा बैठते हैं। इंटरनेट पर भारतीय शादियों के वीडियो जमकर देखे और शेयर किए जाते हैं। इनमें से वह वीडियो सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, जो दूल्हा और दुल्हन से जुड़े होते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। यह वीडियो एक दूल्हा और दुल्हन के जयमाला के समय का है। वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन को सामने देख जो करता है, उसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे।
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी ही दुल्हन को शादी के जोड़े में देखकर दूल्हे को यकीन नहीं होता है। दूल्हा अपनी दुल्हन की खूबसूरती पर फिदा हो जाता है और अपना दिल हार बैठता है। इसके बाद वह सरेआम कुछ ऐसा करने लगता है, जिसकी उम्मीद दुल्हन ने भी नहीं की होगी। दूल्हे राजा का अंदाज दुल्हन को भी खूब भाता है। आप देख सकते हैं कि अपनी दुल्हन की खूबसूरती देख दूल्हा सरेआम उसकी नजर उतारने लगता है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि लाल जोड़े में दुल्हन बहुत ही खूबसूरत एंट्री ले रही होती है। इससे पहले दूल्हा बेसब्री से अपनी होने वाली दुल्हन का इंतजार कर रहा होता है। जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन को नजदीक पाता है, उसे शादी के जोड़े में देखकर सरप्राइज रह जाता है। फिर वह इशारे में उसे रुकने के लिए कहता है। इसके बाद अपनी जेब से नोटों की गड्डियां निकालता है और फिर उसके चारों तरफ घुमाता है। अपनी दुल्हनिया की जी भर के नजर उतारने के बाद वह उसका हाथ पकड़कर स्टेज की तरफ ले जाता है। अपने दूल्हे से मिले इतने प्यार की वजह से दुल्हन भी खुश हो जाती है।
