वायरल न्यूज़

VIDEO: दूल्हे के चालाकी देखकर हिल गई दुल्हन की बहन, फिर जो दिखा बेचारी यकीन नहीं कर पाई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 6, 2025, 12:34 PM IST

Shadi Ka Funny Video: अभी विवाह से जुड़ा ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। इसमें देखेंगे कि कैसे दूल्हे ने चालाकी से दुल्हन की बहन के पूरे प्लान पर पानी फेर दिया।

Image

विवाह से जुड़ा इससे मजेदार वीडियो पहले नहीं देखा होगा। (Photo/Instagram)

Shadi Ka Funny Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां विवाह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। हालांकि इनमें दूल्हा और दुल्हन की बहन (साली) के बीच मजेदार पल लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो नेटिजन्स को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो साली साहिबा और दूल्हे से जुड़ा है, जिसके सामने सबकी चालाकी धरी रह गई। मजेदार वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

बेहद चालाक निकला दूल्हा

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे दूल्हा खाने की टेबल पर बैठा है और खाना खा रहा है। मगर इसी बीच दुल्हन की बहन पहुंची और दूल्हे से मजाक करने लगी। आगे देखेंगे कि साली साहिबा रसगुल्ले लाती हैं और खुद अपने हाथ से दूल्हे को खिलाती हैं। मगर दूल्हा पहले भांप चुका था कि उसके साथ तगड़ा मजाक होने वाला है। इधर साली की कोशिश है दूल्हा रसगुल्ला खाने के लिए मुंह खोले और वो तुरंत चम्मच को वापस खींच ले। मगर दूल्हा चुपचाप बैठा रहा और अपना मुंह नहीं खोला।

इंस्टाग्राम पर देखें मजेदार वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा हंसाता है। इसमें आगे देखेंगे कि तभी दूल्हे ने गोली की रफ्तार से मुंह खोला और पूरा रसगुल्ला खा गया। दूल्हे की ऐसी चालाकी देखकर हर कोई दंग रह गया। खुद दुल्हन की बहन को इसपर सहज भरोसा नहीं होता है। मालूम हो मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर flywiser1 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article