Friends Having Fun With Groom Viral Video: शादी के सीजन में कब कौन सी मस्ती किसके साथ हो जाए, इससे सब अंजान रहते हैं। आजकल तो तमाम रील्स भी इस पर देखने को मिल जा रहे हैं, जो लोगों को खूब पसंद भी आते हैं और काफी वायरल भी होते हैं। ऐसे में इंटरनेट पर एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसमें शादी में आए दोस्तों ने अपने दूल्हे दोस्त के साथ ही काफी बड़ा वाला मजाक कर दिया है, जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शादी सीन को दिखाया गया है, जिसमें दूल्हे के दोस्त स्टेज पर आते हैं और फिर कुछ ऐसा करते हैं, जिसका अंदेशा किसी को भी नहीं हो सकता। दरअसल, सभी दोस्त एक साथ आते हैं और फिर दूल्हे को सोफे पर से उठा देते हैं और उसके हाथ में मोबाइल फोन थमा देते हैं। फिर दुल्हन के बगल में बगल में जा बैठते हैं और उससे फोटो खींचने के लिए कहते हैं। ऐसे में दूल्हा-दुल्हन पहले तो शॉक्ड होते हैं और फिर दोनों की हंसी निकल जाती है। वहीं, रिश्तेदार तो हक्के-बक्के रह जाते हैं कि आखिर हो क्या रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है।
दूल्हे के साथ दोस्तों ने किया सॉलिड वाला मजाक
यूट्यूब पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Youtube Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये सिर्फ असली दोस्तों का ही काम हो सकता है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि दुल्हन ने सोचा होगा, कैसे-कैसे दोस्त पाल रखे है इसने। बता दें, इस वीडियो को अब तक डेढ मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@SujalThakral/Youtube' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
