वायरल न्यूज़

अहा! यूं ही नहीं सीमा हैदर का दीवाना हुआ सचिन, डांस देख यूजर्स के मुंह से निकला 'भौजी कमाल हैं'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 24, 2023, 10:45 AM IST

Seema Haider Dance Video: सीमा हैदर का बहुत ही पुराना डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह माधुरी दीक्षित के 'गले में लाल टाई घर में एक चारपाई' गाने पर बहुत ही जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।

Image

सीमा हैदर डांस वीडियो (इंस्टाग्राम)

Seema Haider Dance Video: पाकिस्तान की सीमा हैदर की इन दिनों भारत में खूब चर्चा है। हिंदू लड़के सचिन से प्यार करने के बाद सीमा हैदर अपना देश पाकिस्तान छोड़कर चार बच्चों के साथ भारत आ गई हैं। इसके बाद से ही सचिन और सीमा की लव स्टोरी न्यूज चैनलों की सुर्खियां बनी हुई हैं। सीमा हैदर भारत की खूफिया एजेंसियों की रडार पर भी हैं। दरअसल, वह अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत में घुसी हैं। इसके बाद वह नोएडा स्थित अपने प्रेमी सचिन मीणा के घर आ गई हैं।

सीमा हैदर का पुराना वीडियो

इसी बीच सीमा हैदर का बहुत ही पुराना डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने पर भारत के लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो में वह माधुरी दीक्षित के 'गले में लाल टाई घर में एक चारपाई' गाने पर बहुत ही जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। डांस के दौरान सीमा हैदर का एक्सप्रेशन देखने लायक है। इसके साथ ही सीमा का डांस यूजर्स को बहुत पसंद आ रहा है। आप भी वीडियो देखकर सीमा हैदर के डांस के दीवाने हो जाएंगे। देखें वीडियो-

वीडियो में सीमा का डांस देखकर ऐसा लग रहा है कि उनको डांस का बहुत ज्यादा शौक है। सीमा का डांस देखकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने यहां तक कह दिया कि 'भौजी कमाल का डांस कर रही हैं।' बता दें कि इससे पहले भी सीमा हैदर के कई डांस वीडियो वायरल हो चुके हैं। कई वीडियो में वह अपने भारतीय पति सचिन के साथ रील्स बनाती नजर आ रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'ये तो भाई रवीना टंडन को भी फेल करेगी'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article