वायरल न्यूज़

Sasur Bahu Love: अपने ससुर पर मर मिटी 21 साल की बहू, फिर दोनों ने जो किया जानकर शर्म आ जाएगी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 6, 2023, 10:24 AM IST

Sasur Bahu Love: बूंदी जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिलोर गांव के रहने वाले पवन वैरागी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पवन ने शिकायत में बताया कि उनकी छह माह की बेटी को छोड़कर उनकी पत्नी उनके पिता के साथ फरार हो गई है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ससुर के साथ भागी बहू
  • बेटे के बाइक से बहू के भगाया
  • राजस्थान से आया मामला

Sasur Bahu Love: राजस्थान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बूंदी जिले में एक बहू का दिल अपने ससुर पर आ गया। इसके बाद दोनों बाइक से भाग निकले। जब बेटे को अपने पत्नी और पिता की करतूत का पता चला तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पति का आरोप है कि पुलिस भी उसकी जांच गंभीरता से नहीं ले रही। पति ने पुलिस से अपनी पत्नी और अपने पिता की तलाश करने की गुहार लगाई है।

बहू को लेकर भागा ससुर

रिपोर्ट के अनुसार, बूंदी जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिलोर गांव के रहने वाले पवन वैरागी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, उसके पिता रमेश वैरागी उसकी पत्नी को भगा ले गए हैं। पवन ने शिकायत में बताया कि उनकी छह माह की बेटी को छोड़कर उनकी पत्नी उनके पिता के साथ फरार हो गई है। पवन के अनुसार, उसके पिता उसी की बाइक चुराकर बहू को भगा ले गए हैं। पवन ने बताया कि पहले भी उनके पिता गलत-सलत हरकतें करते थे। वहीं उनकी पत्नी सीधे स्वभाव की है।

पवन ने शिकायत में बताया कि वह मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता है। इस दौरान उनका पिता उनकी पत्नी को डरा-धमकाकर गलत काम करता था। इस मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी का कहना कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, पवन बैरागी ने अपनी पत्नी को भगाकर ले जाने के लिए अपने पिता पर शक जाहिर किया है। इसे लेकर जांच की जा रही है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article