वायरल न्यूज़

Saand Ka Video: दो सांडों के बीच हाहाकारी लड़ाई, ऑटो को भी चीर-फाड़ डाला, दिल थामकर देखें वीडियो

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 7, 2023, 10:39 AM IST

Bull Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर सांडों का एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो सांड जिस तरह लड़ रहे हैं उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

सांडों की खतरनाक लड़ाई, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांडों की खतरनाक लड़ाई
  • नजारा देखकर कांप गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Saand Ki Ladai Viral Video: आज तक आपने जानवरों के कई वीडियो देखे होंगे। अपने आस-पास भी जानवरों के अनोखे अंदाज देखते होंगे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी जानवरों के काफी मजेदार-मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Saand Fight Video) में जानवर अजीबोगरीब हरकत करते रहते हैं। तो कुछ में जानवरों के भी बीच जमकर लड़ाई होते रहती है। लड़ाई के कुछ वीडियो (Bull Fight Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। एक ऐसा ही धांसू वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें दो सांडों के बीच खतरनाक लड़ाई हो रही है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

ये तो हम सब जानते हैं सांड अक्सर गुस्से में ही रहता है। वो कब, कैसे, कहां और किस पर हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता? लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसमें दो सांडों के बीच लड़ाई हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं दो सांडों के बीच सड़क लड़ाई छिड़ गई। दोनों काफी आक्रमक लग रहे हैं। लड़ते-लड़ते दोनों सांड ऑटो के अंदर पहुंच जाते हैं। इतना ही नहीं दोनों ने मिलकर ऑटो की हालत ऐसी कर दी, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। नजारा इतना खौफनाक था कि जिसने भी देखा वो देखता ही रह गया। तो आप भी दिल थामकर इस वीडियो को देखें...

सांडों की लड़ाई

इस हैरतअंगेज वीडियो को देखकर आपके भी होश जरूर उड़ गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'incredible__rajasthan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि वीडियो देखकर मजा आ गया। जबकि, कुछ का कहना है कि नजारा काफी खतरनाक है।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article