सोशल मीडिया पर आपने वैसे तो पति-पत्नी से संबंधित कई वीडियो देखे होंगे। पर क्या ऐसा वीडियो देखा है जिसमें एक रूसी महिला यह बता रही हो कि आखिर क्यों इंडियन लड़के सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। उसने अपनी इस वीडियो में एक नहीं बल्कि तीन-तीन कारण दिए हैं। पहला कारण देते हुए उसने बताया कि उनके पति हमेशा उसके लिए स्वादिष्ट खाना पकाते हैं।
ये हैं दूसरे कारण
दूसरे कारण देते हुए उसने बताया कि सुन्दर बच्चे पैदा करता है। तीसरा और आखिरी कारण देते हुए कहा कि वह हमेशा मेरा ख्याल रखता है और मुझसे प्यार करता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम के ksyu.chawra नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसे अब तक 28 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। महिला ने वीडियो पोस्ट करने के बाद कैप्शन में लिखा है: 'दुनिया के सबसे अच्छे पति, मैं तुमसे प्यार करती हूं।'
इंटरनेट यूजर्स पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
पहले ने लिखा: "वे ऐसा तभी करेंगे जब उनकी पत्नी विदेशी होगी", दूसरे ने लिखा: "तो भारतीय पुरुष ये सब तब करेंगे जब वह विदेशी होगी। ठीक है मैं भी विदेशी बनने की कोशिश करूंगी", तीसरे ने लिखा: "भारतीय महिलाएं कमेंट में क्यों रो रही हैं अपनी आजादी का आनंद लें, दूसरों को खुश रहने दें", चौथे ने लिखा: "ऐसा सिर्फ इसलिए है क्योंकि भारतीय पुरुष और समाज गोरी त्वचा के प्रति आसक्त हैं! वे आमतौर पर भारतीय महिलाओं के साथ मुफ़्त की नौकरानियों जैसा व्यवहार करते हैं।"
