Viral Video: बहुत पुरानी कहावत है 'अतिथि देवो भव'। मतलब मेहमान भगवान का रूप होता है। खासकर, भारत में मेहमानों का कफी कद्र भी होता है। कई बार तो विदेश से आए भी लोग भारत में मेहमाननवाजी देखकर गदगद हो जाते हैं। आप सबने भी इस तरह के कई मामले देखे होंगे या उसके बारे में सुना होगा। लेकिन, इस मामले में कुछ मेहमानों का अनुभव काफी खराब भी रहा है, उन सबकी भी चर्चा होती रहती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Today Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक रूसी महिला भारत के अलग-अलग शहरों में घूमकर 'सेफ्टी' को लेकर रेटिंग दी है। आलम ये है कि इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
सोशल मीडिया पर वैसे तो रोजाना कई तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग चौंक जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर माहौल भी गरमा जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में एक रूसी महिला सेफ्टी को लेकर भारत के अलग-अलग शहरों को रेटिंग दे रही है। इस मामले में दिल्ली को लेकर महिला ने जो रेटिंग दी उसने सबको चौंका दिया। देखें वीडियो...
दिल्ली की रेटिंग चौंकाने वाली
वीडियो में आप देख सकते हैं रूसी महिला ने कई शहरों का दौरा किया। जिसमें गोवा को 10 में से 8 रेटिंग दी। दिल्ली को 10 में बस 2 ही रेटिंग मिली वहीं, ऋषिकेश को 9, आगरा को तीन, जयपुर को 8, मनाली को 9, जोधपुर को 7 रेटिंग दी है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'alliissss' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
