वायरल न्यूज़

Viral Video: छत फांद रहा था लड़का, किस्मत अच्छी थी जो नीचे का टिकट कटा, ऊपर का नहीं

एक छत से दूसरी छत पर जाने की कोशिश में लड़के का बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे गिर पड़ा। किस्मत अच्छी रही कि उसकी जान बच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

छत फांदने के चक्कर में नीचे गिरा लड़का (X/@HasnaZaruriHai)

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कुछ वीडियो हंसा देते हैं तो कुछ लोगों को बड़ी सीख भी दे जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक का खतरनाक स्टंट उसे ही भारी पड़ जाता है। हांलाकि उसकी किस्मत अच्छी थी, जो वह बाल-बाल बच गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

घर की एक छत से दूसरे छत पर फांद रहा था लड़का

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक युवक एक घर की छत पर खड़ा है। उसके पास ही दूसरा घर है, जिसके छज्जे पर एक और युवक खड़ा दिखाई देता है। दोनों मिलकर एक छत से दूसरी छत पर जाने की कोशिश करते हैं। छज्जे पर खड़ा युवक सामने वाले का हाथ पकड़ लेता है और छत फांदने की कोशिश करता है। शुरुआत में ऐसा लगता है कि वह आसानी से छत को फांद जाएगा, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद दोनों का संतुलन बिगड़ जाता है और छत फांद रहा लड़का बिल्डिंग से नीचे गिर जाता है। वीडियो देखकर लोगों की सांसें थम जाती हैं। अच्छी बात यह रही कि युवक की जान बच गई और नीचे गिरते ही वह वहां से तुरंत भाग गया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

घटना को लोगों ने बताया किस्मत का खेल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे "किस्मत का खेल" बता रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ-साथ इसके लिए एक मजेदार कैप्शन भी लिखा गया है। जिसमें लिखा है, "भाई की किस्मत अच्छी थी, जो नीचे का ही टिकट कटा, ऊपर का नहीं।"

वीडियो (Video) पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, "भगवान ने दूसरी जिंदगी दे दी।" दूसरे ने कहा, "ऐसे स्टंट फिल्मों में अच्छे लगते हैं, असल जिंदगी में नहीं।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, "आज यमराज छुट्टी पर थे।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article