वायरल न्यूज़

VIDEO: डूबा तो सबको साथ लेकर डूबा, चीटिंग करते पकड़ा गया छात्र, अगले ही पल पूरी क्लास की खोल दी पोल

परीक्षा हॉल में चीटिंग करते पकड़े गए छात्र ने ऐसा कदम उठाया कि पूरे क्लास की पोल खुल गई। फिलहाल छात्र का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

परीक्षा हॉल वीडियो हुआ वायरल (X/@satishshar1)

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों परीक्षा हॉल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि परीक्षा के दौरान एक छात्र चीटिंग करते हुए पकड़ लिया जाता है। आमतौर पर ऐसी स्थिति में छात्र चुपचाप बैठ जाता है, लेकिन इस छात्र ने कुछ ऐसा किया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

छात्र ने इस तरीके से लिया पूरे क्लास से बदला

बताया जा रहा है कि उसने अचानक परीक्षा हॉल की लाइट बंद कर दी। जैसे ही कमरा अंधेरे में डूबा, कई छात्रों के मोबाइल फोन की स्क्रीन और टॉर्च की रोशनी चमकने लगी। कुछ छात्र जल्दी-जल्दी अपने फोन छिपाने लगे, जबकि कुछ पूरी तरह घबरा गए। कुछ ही सेकंड में ऐसा माहौल बन गया कि पूरी क्लास चीटिंग करती हुई पकड़ी गई।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे सोशल साइट एक्स पर @satishshar1 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 23 लाख लोगों ने देखा और 14 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां कई यूजर्स इसे अब तक का सबसे अनोखा "क्लासरूम रिवेंज" बता रहे हैं। वहीं कई लोग इस घटना को अलग-अलग नजरिए से भी देख रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि नकल करना किसी भी हालत में सही नहीं है और इस तरह की हरकतें पढ़ाई के माहौल को खराब करती हैं। जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि छात्र ने अकेले फंसने के बजाय पूरी क्लास की पोल खोल दी।

लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं

कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। किसी ने लिखा, "भाई अकेला नहीं डूबा, सबको साथ ले गया।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह तो असली मास्टरस्ट्रोक निकला।" वहीं कुछ लोगों ने कहा कि परीक्षा में मेहनत से पास होना ही सबसे सही रास्ता है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग इसे लेकर लगातार अपनी राय दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article