वायरल न्यूज़

5 साल की बच्ची बनी किसी की ताकत, दोस्त को खाना खिलाती छात्रा का Video देख भर आएंगी आंखें

दिल छू लेने वाला एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि 5 साल की एक बच्ची ने बिना हाथों के अपने दोस्त को खाना खिलाते हुए दिख रही है।

Image

दोस्त को खाना खिलाती बच्ची का वीडियो हुआ वायरल (X/@TansuYegen)

सोशल मीडिया पर कई वीडियो ऐसे वायरल (Viral Video) होते हैं। जिन्हें देख लोगों की आंखें नम हो जाती हैं। ऐसा ही एक बहुत प्यारा और दिल को छू लेने वाला वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बच्ची ने अपने दिव्यांग दोस्त की जिस तरह से ममद की, उसने इंसानियत की एक बहुत बड़ी मिसाल पेश की।

बिना हाथ वाले दोस्त को बच्ची ने खुद अपने हाथों से खिलाया खाना

इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @TansuYegen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में बताया गया है कि यह वायरल वीडियो ब्राजील के एक स्कूल का है, जहां एक 5 साल की छोटी सी बच्ची अपने क्लास में पढ़ने वाले बिना बाजुओं के अपने दोस्त को खाना खिला रही है।

बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वीडियो में बताया गया है कि बच्ची का नाम शैकेला (Shaquela) है, जो अपनी कक्षा में बैठी हुई थी। ऐसे में जब उसने देखा कि उसके दोस्त रिवाल्डो (Rivaldo) को खाना खाने में परेशानी हो रही है, तो वह बिना किसी के कहे, खुद ही चम्मच उठाया और अपने दोस्त को बड़े ही प्यार से खाना खिलाने लगी। रिवाल्डो जन्म से ही बिना हाथ के पैदा हुआ था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्ची उसे चम्मच से खाना खिला रही है। इस दौरान दोनों के चहरे पर मुस्कुराहट साफतौर पर देखी जा सकती है।

वीडियो पर लोगों की भावुक प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देखने के बाद लोग भावुक हो गए। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये छोटी-छोटी अच्छाइयां ही दुनिया को बेहतर बनाती हैं।" दूसरे ने लिखा, "दया दिखाने के लिए उम्र मायने नहीं रखती, गर्व है इस लड़की पर।" इस वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 61 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article