वायरल न्यूज़

Video: 'ले बेटा प्यार न किया तो क्या किया'- गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के दौरान भारतीय जवानों ने 'कृष' मोमेंट किया क्रिएट

Republic Day 2026 Rehearsal: वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कठिन प्रशिक्षण और अनुशासन के बीच भारतीय सैनिक छोटे-छोटे पल कैसे एंजॉय कर रहे हैं। वीडियो में आपको दिखेगा कि वर्दी के पीछे छिपे आर्मी के जवान संगीत और संस्कृति से कितना जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। वीडियो दिखाता है कि भारतीय सेना के जवान केवल अनुशासन ही नहीं बल्कि जिंदादिली से जीवन जीते हैं।

Image

गणतंत्र दिवस परेड (एक्स)

Republic Day 2026 Rehearsal: 26 जनवरी को भारत अपना 77वांं गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इससे पहले दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना के जवान परेड की रिहर्सल कर रहे हैं। इसी टाइम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आप भी झूम उठेंगे। दरअसल, इस वीडियो में भारतीय सेना के जवान 'कृष का गाना सुनेगा' मोमेंट क्रिएट करते दिख रहे हैं। वीडियो इतना जबरदस्त है, जो आते ही इंटरनेट पर छा गया है।

गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल का वीडियो वायरल

26 जनवरी की गणतंत्र दिवस परेड से पहले रिहर्सल से सामने आए इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि भरतीय सेना के जवान वार्म-अप कर रहे हैं। इस दौरान वह ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'कृष' के पॉपुलर गाने 'दिल ना दिया, दिल ना लिया' के हाल ही में वायरल हुए वर्जन को क्रिएट करते हुए कदमताल करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि कचरा बिनने वाले वायरल युवक 'धूम बॉय' के कारण यह गाना इन दिनों पूरे इंटरनेट पर छाया हुआ है। देखें वीडियो-

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप जवानों की तालमेल और उनकी आवाज की जबरदस्त गूंज सुन सकते हैं। वीडियो इतना जबरदस्त है, जिसमें सुबह-सुबह की कड़ाके की ठंड के बीच सैनिकों के ऊंचा मनोबल दिखता है। वीडियो को अब तक लाखों बार देखा गया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कठिन प्रशिक्षण और अनुशासन के बीच भारतीय सैनिक छोटे-छोटे पल कैसे एंजॉय कर रहे हैं। वीडियो में आपको दिखेगा कि वर्दी के पीछे छिपे आर्मी के जवान संगीत और संस्कृति से कितना जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। वीडियो दिखाता है कि भारतीय सेना के जवान केवल अनुशासन ही नहीं बल्कि जिंदादिली से जीवन जीते हैं।

कचरा बिनने वाले बच्चे ने गाया है 'कृष का गाना सुनेगा'

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर महीने में सोशल मीडिया पर जमशेदपुर में कचरा बिनने वाले पिंटू प्रसाद नाम के युवक ने 'कृष का गाना सुनेगा... दिल ना दिया, दिल ना दिया ले बेटा' गाना गाकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। पिंटू प्रसाद नाम के इस बच्चे का वीडियो इंटरनेट पर इतना वायरल हुआ कि लोग उसे 'धूम बॉय' के नाम से जानने लगे। इसके बाद धूम बॉय के पास सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के पहुंचने की होड़ मच गई। जिसे देखो वही उस बच्चे के पास पहुंचकर यही गाना गवाने की जिद करता।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article