क्रिकेट

Pakistan Squad Update: सईम अयूब ने दिखाया बड़ा दिल, खुद की रिक्वेस्ट और हो गए टीम से बाहर

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सईम अयूब ने जो किया वह बहुत कम खिलाड़ी कर पाते हैं। उन्होंने टीम मैनेजमेंट से खुद अपील की और टीम से बाहर हो गए। अब वह ट्राई सीरीज के बाकी बचे मैच में नहीं खेलेंगे।

Image

साहिबजादा फरहान (साभार-X)

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सईम अयूब ट्राई सीरीज के बाकी बचे मैच नहीं खेलेंगे। उन्हें पाकिस्तानी वनडे टीम से रिलीज कर दिया गया है। खराब फॉर्म से गुजर रहे अयूब अब घरेलू क्रिकेट खेलेंगे और फॉर्म में वापसी के लिए अपनी बल्लेबाजी पर काम करेंगे। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से गुजारिश की थी कि उन्हें टीम से रिलीज कर दिया जाए। हेड कोच से बातचीत के बाद, सईम ने घरेलू क्रिकेट में वापसी की इच्छा जताई। उनके फैसले का सम्मान करते हुए और उनके मौजूदा फॉर्म के बारे में उनकी ईमानदारी को देखते हुए, टीम मैनेजमेंट और नेशनल सेलेक्शन कमेटी ने आपसी सहमति से उनकी रिक्वेस्ट मान ली। नेशनल सिलेक्शन कमेटी ने ट्राई-सीरीज़ के बाकी मैच के लिए साहिबजादा फरहान को टीम में शामिल कर लिया है।

रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ट्राई-सीरीज के पांचवें मैच में अब उसका सामना श्रीलंका से होगा। PCB के एक बयान के मुताबिक, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) कन्फर्म करता है कि सईम अयूब को बाकी मैच के लिए ODI स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है। हेड कोच से बात करने के बाद, सैम ने अपनी बैटिंग फॉर्म पर काम करने और कॉन्फिडेंस वापस पाने के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में लौटने की इच्छा जताई थी।"

बयान में आगे कहा गया, "सईम के फैसले का सम्मान करते हुए और उनके मौजूदा फॉर्म के उनके ईमानदार आकलन की तारीफ करते हुए, टीम मैनेजमेंट और नेशनल सेलेक्शन कमेटी ने आपसी सहमति से इस रिक्वेस्ट को मान लिया है।

फॉर्म से जूझ रहे थे सईब अयूब

सईम अयूब मौजूदा ट्राई सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। अब तक खेले गए 3 मैच में वह केवल 21 रन ही बना पाए। उन्होंने 2026 में पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में 19 मैचों में केवल 16.55 के औसत रन बनाए थे और इस दौरान उनके नाम केवल एक अर्धशतकीय पारी थी जो T20 वर्ल्ड कप से पहले फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article