वायरल न्यूज़

Viral Video: रानू मंडल का नया अंदाज, देखें किस तरह बाइक पर लड़के के साथ फरमा रही इश्क!

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 22, 2022, 02:55 PM IST

Ranu Mandal Viral Video: सोशल मीडिया पर रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ 'इश्क' फरमाते हुए नजर आ रही हैं। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

रानू मंडल का स्वैग, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • रानू मंडल का नया अंदाज
  • कम उम्र के लड़के के साथ 'इश्क' फरमाते हुए आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Ranu Mandal Viral Video: सोशल मीडिया पर रानू मंडल का अक्सर कोई ना कोई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहता है। कई बार उनकी तारीफ होती है, तो कई बार यूजर्स मजाक भी उड़ाते हैं। इसी कड़ी में रानू मंडल का एक और वीडियो (Trending Video) वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़के के साथ बाइक पर 'इश्क' फरमाते हुए नजर आ रही हैं। कई लोग जहां इस वीडियो (Ranu Mandal Video) को पसंद कर रहे हैं। तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

इस वायरल वीडियो में रानू मंडल का अलग ही अंदाज दिख रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं रानू मंडल एक लड़के के साथ बाइक पर बैठी हैं। इस दौरान उन्होंने ना तो कोई मेकअप किया है और ना ही साड़ी पहनी हैं। बल्कि, सिंपल नाइटी में वो नजर आ रही हैं। जबकि, लड़के की उम्र काफी कम लग रहा है। लेकिन, जिस तरह दोनों की बाउंडिंग दिख रही है उसने सोशल मीडिया पर माहौल बना दिया है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। दोनों काफी कूल अंदाज में बाइक पर गाना गाते हुए मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों का कहना है कि आखिरकार रानू मंडल को ब्वॉयफ्रेंड मिल गया। देखें वीडियो...

रानू मंडल का अनोखा अंदाज

वीडियो में दोनों की बाउंडिंग देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'rohanyt779' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है रानू को कोई मिल गया। कुछ लोगों का कहना है कि ऊपर वाले से डरो। तो आपको रानू मंडल का यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article