Viral Video: देश के कई हिस्सों में इन दिनों झमाझम बारिश (Rain Video) हो रही है। कुछ जगहों पर तो इतनी बारिश हुई है कि बाढ़ जैसे हालात हैं। आलम ये है कि बारिश के कारण जीवन यापन भी काफी प्रभावित हुआ है। सोशल मीडिया पर भी बारिश को लेकर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे में शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, एक शादी में जब बारिश मुसीबत बनी तो दूल्हा दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप तक पहुंच गया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
दरअसल, इस समय शादी का भी सीजन चल रहा है और उसमें बारिश लगातर मुसीबत बनी हई है। ऐसे में शादी को लेकर कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर रोजाना वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। एक बार फिर एक अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और उस पर मजे भी ले रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शादी में बारिश ने मुसीबत खड़ी कर दी। हर तरफ पानी लगा हुआ है। ऐसे में दूल्हे ने बिना सोच दुल्हन को गोद में उठाया और मंडप तक पहुंच गया। देखें वीडियो...
अनोखा विवाह
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। कुछ लोगों को तो इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। आलम ये है कि इंस्टाग्राम के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये तो काफी अनोखा विवाह है। कुछ का कहना है कि एक विवाह ऐसा भी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
