वायरल न्यूज़

Viral: फ्लाइट के अंदर एयरहोस्टेस ने मासूम बच्चे के साथ किया ऐसा काम, बार-बार देखेंगे ये क्यूट वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फ्लाइट के अंदर एयरहोस्टेस एक मासूम बच्चे के साथ कुछ ऐसा किया, जिसने सबका दिल जीत लिया।

Image

दिल जीतने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @_gemuz)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ इतने फनी होते हैं कि देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ वीडियो पर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

    ये तो हम सब जानते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं। अक्सर लोग बच्चे की मासूमियत पर अपना दिल हार बैठते हैं। कुछ बच्चे तो इतने क्यूट होते हैं कि लोग खुद को नहीं रोक पाते हैं और उसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्चा पहली बार फ्लाइट से सफर कर रहा है। बच्चे को देखकर एयरहोस्टेस काफी भावुक हो जाती है और उसके साथ कुछ ऐसा काम करती है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    इस क्यूट वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। इतना ही नहीं बार-बार इस वीडियो को देखने का मन कर रहा होगा। इंस्टाग्राम पर वीडियो को' _gemuz' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 68 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि दिल जीतने वाला नजारा है। कुछ का कहना है कि बड़ा ही क्यूट मोमेंट है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article