राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले से पुलिस मुठभेड़ की खबर सामने आई है। न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र के पास स्थित यमुना खादर इलाके में उत्तर-पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम और एक आरोपी अमन गुर्जर के बीच अचानक मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी अमन गुर्जर के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
खबर अपडेट की जा रही है...
