वायरल न्यूज़

Viral Video: स्कूल वार्डन बनी मसीहा, बीमार छात्र को पीठ पर लादकर किया जंगल पार, इमोशनल कर देगा नजारा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 7, 2026, 11:44 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूल वार्डन बीमार छात्रा के लिए देवदूत बन गई। वार्डन बीमार छात्रा को पीठ पर लादकर इलाज कराने के लिए निकल पड़ी।

Image

इंसानियत की मिसाल (तस्वीर साभार- @SailajaRayapati)

Viral Video: कहते हैं दुनिया में इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। खासकर, जब कोई मुसीबत में हो और अगर आप उसकी मदद करते हैं, तो उससे बड़ा पुण्य का काम कुछ भी नहीं है। कुछ लोग तो इंसानियत के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Trending Video) भी देखने और सुनने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी के दिल को छू लिया। दरअसल, एक स्कूल की छात्रा अचानक बीमार पड़ गई। ऐसे में स्कूल वार्डन मसीहा बनकर उसे अपनी पीठ पर लादकर इलाज कराने के लिए निकल पड़ी। जिसने भी यह नजारा देखा वो भावुक हो गया।

    बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मन्याम जिले में स्थित गुम्मलक्ष्मीपुरम आदिवासी आश्रम विद्यालय का है। जहां एक बच्ची को तेज बुखार था और इलाज के लिए उसे डॉक्टर के पास पहुंचाना जरूरी था। ऐसे में वार्डन हेमा ने जो किया उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। वार्डन हेमा ने बिना देरी किए बच्ची को पीठ पर लादा और इलाज कराने के लिए जंगलों के रास्ते निकल पड़ी। जैसा कि आप वीडियो में भी देख सकते हैं किस तरह हेमा हिम्मत दिखाते हुए मासूम बच्ची को पीठे पर लाद कर चल रही है। देखें वीडियो...

    देवदूत बनी स्कूल वार्डन

    वीडियो देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। जिसने भी यह नजारा देखा वो इमोशनल हो गया। एक्स पर इस वीडियो को '@SailajaRayapati' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं लोग स्कूल वार्डन की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसे इंसानियत की मिसाल भी बता रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    End of Article