Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना पर कई हाहाकारी वीडियो (Shocking Video) वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग के परखच्चे उड़ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबकी बोलती बंद कर दी। क्योंकि, एक शख्स के लिए ट्रेन काल बनने वाली थी। लेकिन, समय रहते रेलवे गेटकीपर ने जान पर खेलकर उसे नई जिंदगी दी है। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आपके रोंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे।
बताया जा रहा है कि यह चौंकाने वाला वीडियो को तमिलनाडु के सिरकाझी के पास की है। यहां एक रेलवे गेटकीपर अपनी ड्यूटी कर रहा था। अचानक उसकी नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ी। जहां एक शख्स रेलवे ट्रैक पर खड़ा था। जबकि, दूसरी तरफ से तेज रफ्तार में ट्रेन आ रही थी। नजारा देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी फिल्म की शूटिंग चल रही थी। समय कम था और स्थिति काफी गंभीर थी, ऐसे में रेलवे गेटकीपर ने बिना देरी किए शख्स की तरफ दौड़ लगा दी और पलक झपकते उसे मौत के मुंह से वापस ले आया। आखिर, कैसा नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...
दिल दहलाने वाला नजारा
वीडियो देखकर आपको भी अंदाजा लग गया होगा कि मामला कितना खतरनाक था। सबसे बड़ी बात ये रही कि शख्स की जान बच गई। अब यह मामला सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं। तो कुछ लोग इस नजारे को देखकर सदमे में चले गए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
