वायरल न्यूज़

बड़ा ही शातिर निकला बंदर, बैग खोला और शराब की बोतल लेकर हुआ फरार, देखें Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बैग के अंदर से शराब की बोतल लेकर फरार हो गया। इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

शातिर निकला बंदर (तस्वीर साभार- @kunal.7140)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर दिन अलग-अलग तरह के हजारों-लाखों वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो फनी होते हैं, तो कुछ काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Monkey Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप ठहाके भी लगाएंगे और हैरान भी होंगे। क्योंकि, एक बंदर ने ऐसी हरकत की, जिसके बारे में शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    ये तो हम सब जानते हैं बंदर काफी चतुर-चालाक होता है। इतना ही नहीं उसका स्वभाव कैसा होता है, इससे भी हम सब वाकिफ हैं। कई बार तो बंदर ऐसी हरकत कर देता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी बंदर के एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में बंदर का एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप जरूर चौंक जाएंगे। वीडियो में एक बंदर बड़े आराम से बैग को खोलता है और सारे कपड़ों को बाहर निकाल देता है। वहीं, बैग के अंदर उसे एक शराब की बोतल मिलती है, जिसे लेकर वह फरार हो जाता है। देखें वीडियो...

    शातिर बंदर

    इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। साथ ही जमकर ठहाके भी लगा रहे होंगे। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'kunal.7140' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि बंदर ने तो माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि ये बंदर तो बड़ा ही शातिर निकला। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article