वायरल न्यूज़

Viral Video: बारिश में गाड़ी चलाने के लिए शख्स का अतरंगी जुगाड़, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे- 'इसे तो 21 तोपों की सलामी दो'

Viral Video: बारिश के पानी से बचने के लिए मुंबई में एक शख्स ने बाइक में अतरंगी जुगाड़ भिड़ाया है। इस जुगाड़ को देखकर लोग हैरान हैं और जमकर इस पर मजे भी ले रहे हैं।

Image

शख्स का अतरंगी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @Savit12)

Viral Video: भारत में मानसून का जलवा जारी है। आलम ये है कि देश के ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। तेज और ज्यादा बारिश के कारण कई जगहों पर तो बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश के कारण जान-माल का भी भारी नुकसान हुआ है। साथ ही जन जीवन भी कई जगहों पर पूरी तरह प्रभावित है। सोशल मीडिया पर भी बारिश और बाढ़ को लेकर एक से एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं,कुछ लोग इस बारिश में भी अतंरगी जुगाड़ (Jugaad Video) का इस्तेमाल कर सड़कों पर चल रहे हैं। एक ऐसा ही अनोखा जुगाड़ इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक शख्स स्कूटी में छोटा पाइप लगाकर सड़क पर उतरा है।

    ज्यादा बारिश और जलजमाव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी सड़कों पर होती है। क्योंकि, बारिश में गाड़ी लेकर चलना काफी मुश्किल हो जाता है। बारिश में चलते-चलते गाड़ी अचानक बंद हो जाती है या फिर कहीं भी अटक जाती है। ऐसे में मुंबई में एक शख्स ने इससे बचने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स स्कूटी में छोटा पाइप लगा रखा है और मजे से पानी में चल पड़ता है। ऐसा कहा जा रहा है कि पाइप लगाने से गाड़ी बंद नहीं होगी। देखें वीडियो...

    शख्स का मजेदार जुगाड़

    इस जुगाड़ को देखकर एक पल के लिए आपको भी जरूर झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में अतरंगी जुगाड़ है। एक्स पर इस वीडियो को '@Savit12'नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस जुगाड़ को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। कुछ लोग जहां इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर मजे भी ले रहे हैं। तो इस जुगाड़ पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article