वायरल न्यूज़

Viral Video: F1 रेस से पहले गूंजा पंजाबी भांगड़ा, शानदार परफॉर्मेंस देख झूम उठे हजारों दर्शक

ब्रिटिश ग्रां प्री 2026 से पहले सिल्वरस्टोन सर्किट पर पंजाबी भांगड़ा की शानदार प्रस्तुति दी गई। जिसने वहां मौजूद सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

F1 ग्रीड पर भांगड़ा करते हुए कलाकार (Image Credit- Instagram/@f1)

ब्रिटेन के मशहूर सिल्वरस्टोन सर्किट में इस बार फॉर्मूला-1 ब्रिटिश ग्रां प्री स्प्रिंट रेस से पहले ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया। रेस शुरू होने से पहले स्टार्टिंग ग्रीड पर पंजाबी भांगड़ा और ढोल की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस रंगारंग कार्यक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो (Viral Video) में F1 रेस का शानदार ट्रैक देखने को मिल रहा है। जिस पर भांगड़ा कलाकार अपना नृत्य पेश कर रहे हैं। ट्रैक पर सुपरकार भी खड़ी दिख रही है। वहीं, कलाकार पूरे जोश और उत्साह में रेस ट्रैक पर शानदार भांगड़ा करते दिख रहे हैं। वीडियो में सबके चेहरे पर गजब की ऊर्जा देखने को मिल रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

F1 रेस से पहले पंजाबी भांगड़ा

दरअसल, जुलाई महीने में मनाए जाने वाले साउथ एशियन हेरिटेज मंथ के मौके पर इस खास सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसका उद्देश्य दक्षिण एशियाई देशों की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को दुनिया के सामने पेश करना था। इस दौरान मशहूर भांगड़ा कलाकार जस औलाख और उनकी टीम भांगड़ा फैम एकेडमी ने लोकप्रिय पंजाबी गाने 'कौन नी जांदाह' पर जोशीला भांगड़ा पेश किया। ढोल की थाप और रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़ों में कलाकारों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद हजारों दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया और पूरा माहौल उत्साह से भर गया।

किसने जीती यह रेस

फॉर्मूला-1 के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस भांगड़े का वीडियो (Video) शेयर किया गया है। जिसे अब तक करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "F1 स्प्रिंट से पहले साउथ एशियन हेरिटेज मंथ का जश्न मनाने के लिए खास भांगड़ा परफॉर्मेंस आयोजित की गई।" इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसकी खूब तारीफ की। अगर रेस की बात करें, तो मर्सिडीज के युवा ड्राइवर किमी एंटोनेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्प्रिंट रेस अपने नाम की। उन्होंने कई बड़े ड्राइवरों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article