वायरल न्यूज़

राष्ट्रगान के दौरान खड़े-खड़े पैंट में टॉयलेट कर बैठे यहां के राष्ट्रपति, Video बनाने वाले पत्रकार को भेजा गया जेल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 9, 2023, 05:58 PM IST

South Sudan President Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि साउथ सूडान के अधिकारियों के बीच राष्ट्रपति सलवा कीर रोड कमिश्निंग कार्यक्रम में खड़े हैं। इस दौरान सारे लोग राष्ट्रगान को सम्मान दे रहे हैं। तभी राष्ट्रपति सलवा की पैंट गीली होने लगती है।

Image

साउथ सुडान (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दक्षिण सुडान के राष्ट्रपति का वीडियो
  • राष्ट्रगान के दौरान करने लगते हैंं पेशाब
  • वीडियो वायरल होने के बाद हुई फजीहत

South Sudan President Video: साउथ सूडान (South Sudan) के 71वर्षीय राष्ट्रपति का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह राष्ट्रगान के दौरान अपने पैंट में टॉयलेट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जहां राष्ट्रपति की बहुत फजीहत हो रही है, वहीं वीडियो बनाने वालाे पत्रकार को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि दक्षिण सुडान के राष्ट्रपति रोड कमीशनिंग कार्यक्रम को अटेंड कर रहे थे। इस दौरान उन्हें पता भी नहीं चला और उनका पेशाब निकल गया। हालांकि, वह बिना अपनी जगह से हिले राष्ट्रगान गाते रहे।

दक्षिण सुडान के राष्ट्रपति का वीडियोदक्षिण सुडान के राष्ट्रपति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेशनल सिक्योरिटी सर्विस एजेंट ने वीडियो वायरल करने के आरोप में छह सरकारी पत्रकारों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिसंबर महीने का है। जिसे अब वायरल किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि साउथ सूडान के अधिकारियों के बीच राष्ट्रपति सलवा कीर रोड कमिश्निंग कार्यक्रम में खड़े हैं। इस दौरान सारे लोग राष्ट्रगान को सम्मान दे रहे हैं। तभी राष्ट्रपति सलवा की पैंट गीली होने लगती है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति ने अपनी पैंट में पेशाब कर दिया है। देश के राष्ट्रपति का ऐसा वीडियो सामने आने के बाद इस पर खूब चर्चा हो रही है। वीडियो देखकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि दक्षिणी सूडान के राष्ट्रपति ने समारोह में अपने पेशाब पर काबू खो दिया। बता दें कि दक्षिण सुडान साल 2011 में सूडान से अलग हुआ था। इसके बाद से ही सलवा कीर साउथ सूडान के राष्ट्रपति हैं। जब राष्ट्रपति के पेशाब करने का वीडियो सामने आया तो अधिकारियों ने कहा कि कीर काफी समय से देश को हर विपत्ति से बचाने में लगे हुए हैं। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे हैं। इससे उनको ऐसी परेशानी हुई है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article