वायरल न्यूज़

Viral Video: सड़क पर दर्द से परेशान थी महिला, साड़ियों का घेरा बनाकर कराई डिलीवरी, वीडियो देख इमोशनल हुए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला की सड़क पर ही डिलीवरी कराई गई। इस नजारे ने सबको भावुक कर दिया।

Image

सड़क पर महिला की डिलीवरी (तस्वीर साभार- @zindagi.gulzar.h)

Viral Video: इस दुनिया में हर महिला सबसे ज्यादा तब खुश होती है, जब वो मां बनती है। इस दौरान महिला को सबसे ज्यादा तकलीफ होती है, लेकिन उस तकलीफ के बाद जो उसे खुशी मिलती है, उसके बारे में बयां नहीं किया जा सकता। लेकिन, कई बार परिस्थिति ऐसी हो जाती है, जो सबको हैरान कर देती है। ये तो हम सब जानते हैं जब डिलीवरी का समय आता है, तो सबसे पहला काम ये होता है कि किसी तरह डॉक्टर के पास पहुंच जाए। लेकिन, जब किसी को हॉस्पिटल या डॉक्टर से मदद ना तो क्या होगा? पुणे में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है, जब उसकी डिलीवरी ( Delivery Video) सड़क पर ही करानी पड़ी। सुनकर भले ही आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है।

बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय सुप्रिया निटेश काले गर्भवती थी। कुछ दिन पहले वो पुणे के पास शिरुर में निर्माण चौक के पास से गुजर रही थी। उसी वक्त सुप्रिया काले को चक्कर आने लगा और लेबर पेन शुरू हो गया। ये तय हो गया था कि उनकी डिलीवरी का समय आ गया है। सुप्रिया की हालत देखकर कुछ महिलाएं वहां पहुंच गईं। वहीं, पास से डॉक्टर सुनीता पोटे को बुलाया गया। क्योंकि, हालत इतनी बिगड़ गई थी कि हॉस्पिटल ले जाने का समय नहीं रहा। लिहाजा, डिलीवरी के लिए सड़क पर ही पूरी व्यवस्था की गई। महिलाओं ने साड़ियों का घेर बनाया और सुप्रिया की डिलीवरी कराईगई। देखें वीडियो...

सड़क पर हुई डिलीवरी

बाद में यह भी पता चला कि सुबह वो हॉस्पिटल से ही लौट रही थी, जहां वो डिलीवरी के लिए एडमिट होने गई थीं। लेकिन, हॉस्पिटल में यह कहकर मना कर दिया गया कि यहां डिलीवरी नहीं होती है और अल्ट्रासाउंड मशीन भी नहीं चल रही है। लिहाजा, परिस्थिति ऐसी बनी की सड़क पर ही डिलीवरी करानी पड़ी। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'zindagi.gulzar.h' ने शेयर किया गया है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article