वायरल न्यूज़

Viral Video: बंदर के बच्चे के सिर में फंसा लोटा, पीठ पर बिठाकर घूमती दिखी मां, नजारे ने किया लोगों को इमोशनल

viral video: सोशल मीडिया पर एक भावुक करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर के बच्चे के सिर में लोटा फंस गया। जिसे निकलाने के लिए मां बेचैन थी।

Image

बंदर के सिर में फंसा लोटा

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको कई तरह के वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो काफी चौंकाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भावुक हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी जरूर इमोशनल हो जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक बंदर (Monkey Video) के बच्चे की ऐसी हालत हो गई, जिसने सबको अंदर से झकझोर दिया है। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

इंसान हो या फि जानवर दुख, परेशानी, कष्ट सभी को महसूस होता है। इंसान अपनी भावनाओं को बोलकर प्रकट कर लेता है। जबकि, बेजुबान चाहकर भी ऐसा नहीं कर पाते हैं। कई बार मुसीबत में भी फंस होने के बाद लोग उनकी मदद नहीं कर पाते हैं। सोशल मीडिया पर भी आप सबने इस तरह के नजारे देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक छत पर बंदर के बच्चे के सिर में एक लोटा फंस गया है। बेबस मां बच्चे को पीठ पर बिठाकर इधर-उधर घूम रही है। लेकिन, बच्चे के सिर से लोटा नहीं निकाल पा रही है। हैरानी की बात ये है कि लोग वीडियो बना रहे थे लेकिन उसकी मदद नहीं कर रहे थे। देखें वीडियो...

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

ये घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मंडी धनौरा स्थित मोहल्ला गांधी नगर की है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर एक बंदर के छोटे बच्चे का सिर स्टील के लोटे में फंस गया था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस नजारे को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं और नारजगी भी जता रहे हैं। कुछ यूजर्ल का कहना है कि लोग वीडियो बना रहे थे, लेकिन उसकी मदद नहीं कर रहे थे। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article