वायरल न्यूज़

Viral Video: महिला के गले में जहरीला सांप, डर के मारे हो गई ऐसी हालत, देखकर पसीने छूट जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिमाग भी भन्ना जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक महिला सांप को गले में लटकाए हुए है। लेकिन, सांप ने जैसे ही हरकत किया महिला की हालत खराब हो गई। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया।

Image

सांप के साथ मस्ती (तस्वीर साभार- @raniactres88)

Viral Video: आज कल सोशल मीडिया (Social Media) पर फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। आप सबने भी इस तरह के कई वीडियो (Trending Video) देखे होंगे। इनमें कुछ वीडियो तो देखते ही देखते वायरल (Today Viral Video) भी हो जाते हैं। हालांकि, कुछ लोग मकसद में कामयाब भी हो जाते हैं, जबकि कईयों का पोपट भी बन जाता है। इतना ही नहीं यूजर्स इन वीडियो (Funny Video) को पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपके भी पसीने छूट जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक महिला गले में जहरीले सांप को लेकर घूम रही है।

आमतौर पर सांप का नाम सुनकर ही ज्यादातर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। इतना ही नहीं अगर किसी का सामना सांप से हो जाए, तो वह दुम दबाकर भाग खड़ा होता है। हालांकि, कुछ लोग डेरिंग दिखाकर सांप से भी पंग ले लेते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला गले में जहरीला सांप लेकर घूम रही है। जोश-जोश में महिला सांप को गले में लटका तो लेती है। लेकिन, डर के कारण उसकी हालत खराब हो जाती है। सांप जैसे ही हरकत में आता है, तो महिला की क्या हालत होती है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

सांप के साथ मस्ती

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'raniactres88' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 72 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये तो जानलेवा है। वहीं, कुछ का कहना है कि ऐसा कौन करता है। वहीं, कुछ लोग मजे लेते हुए लिख रहे हैं, ये तो काफी प्यार बा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article