यूटिलिटी

नई दिल्ली से पटना: दो नई वंदे भारत ट्रेन का ऐलान, 13 तारीख को अभी भी खाली हैं 50 सीट, जल्दी करें बुक

छठ पूजा के लिए रेलवे ने नई दिल्ली-पटना के बीच दो वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। सबसे अच्छी बात यह है कि 13 नवंबर की ट्रेन में एग्जीक्यूटिव क्लास की 50 सीटें अभी भी खाली हैं।

Image

नई दिल्ली से पटना के लिए नई वंदे भारत/ Photo- Railway

छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से पटना के बीच दो वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इन ट्रेनों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को राहत मिलेगी। खास बात यह है कि 13 नवंबर को नई दिल्ली से पटना जाने वाली ट्रेन में खबर लिखे जाने तक एग्जीक्यूटिव क्लास की 50 सीटें खाली थीं।

ऐसे में जिन लोगों को छठ पूजा के लिए बिहार जाना है, उनके पास अभी टिकट बुक करने का मौका है। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, दोनों ट्रेनें 16 कोच वाली वंदे भारत रेक से चलेंगी।

13 नवंबर को नई दिल्ली से पटना जाएगी ट्रेन

रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन नंबर 02436 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल 13 नवंबर 2026 को चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे रवाना होगी और रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

इस ट्रेन में खबर लिखे जाने तक एग्जीक्यूटिव क्लास की 50 सीटें खाली थीं। छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए यह राहत की बात है, क्योंकि त्योहार के समय दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है।

इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

02436 वंदे भारत स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से पटना के बीच कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसका पूरा टाइम टेबल इस प्रकार है।

स्टेशनआगमनप्रस्थान
नई दिल्ली—सुबह 8:35
अलीगढ़ जंक्शनसुबह 10:21सुबह 10:23
कानपुर सेंट्रलदोपहर 1:30दोपहर 1:35
प्रयागराज जंक्शनदोपहर 3:45दोपहर 3:50
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शनशाम 6:00शाम 6:10
बक्सरशाम 7:26शाम 7:28
आरारात 8:10रात 8:12
पटना जंक्शनरात 9:30—

14 नवंबर को पटना से दिल्ली के लिए चलेगी दूसरी ट्रेन

रेलवे ने वापसी के लिए भी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है। ट्रेन नंबर 02435 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल 14 नवंबर 2026 को पटना से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 8 बजे पटना जंक्शन से चलेगी और रात 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर और अलीगढ़ में होगा।

वापसी ट्रेन का पूरा टाइम टेबल

स्टेशनआगमनप्रस्थान
पटना जंक्शन—सुबह 8:00
आरासुबह 8:38सुबह 8:40
बक्सरसुबह 9:25सुबह 9:27
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शनसुबह 11:00सुबह 11:10
प्रयागराज जंक्शनदोपहर 1:35दोपहर 1:40
कानपुर सेंट्रलदोपहर 3:50दोपहर 3:55
अलीगढ़ जंक्शनशाम 6:53शाम 6:55
नई दिल्लीरात 9:30—

50 सीटें खाली, टिकट बुक करने का मौका

छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की यह स्पेशल ट्रेन काफी काम आ सकती है। खासकर 13 नवंबर को नई दिल्ली से पटना जाने वाले यात्रियों के पास एग्जीक्यूटिव क्लास की 50 खाली सीटों पर टिकट बुक करने का मौका है। हालांकि, सीटों की उपलब्धता तेजी से बदल सकती है। इसलिए यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर मौजूदा स्थिति जरूर चेक करनी चाहिए।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article