वायरल न्यूज़

Viral Video: न्यू जर्सी में खुला नया भारतीय स्टोर,सस्ती सब्जियों के लिए आपस में भिड़ गए लोग, देखें चौंकाने वाला नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर अमेरिका के न्यू जर्सी से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक भारतीय स्टोर में सस्ती सब्जियां खरीदने के लिए लोग आपस में भिड़ गए।

Image

सस्ती सब्जियां खरीदने के लिए आपस में भिड़ गए लोग (तस्वीर साभार- @mondayswithmohan)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो (Shocking Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो दिल दहलाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में अमेरिका के न्यू जर्सी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, यहां जैसे ही एक नया भारतीय स्टोर खुला सस्ती सब्जी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। इतना ही नहीं लोग आपस में ही भिड़ गए। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    ये तो हम सब जानते हैं विदेश में रहने वाले हर भारतीय को वतन की याद आती है। ऐसे में जब कभी उन्हें भारतीय चीजें खाने और खरदीने का मौका मिलता है, तो वो उस पर टूट पड़ते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई मामले वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में बताया जा रहा है कि यह नजारा भारत के किसी शहर का नहीं बल्कि अमेरिका के न्यू जर्सी का है। जहां हाल ही में एक नया भारतीय स्टोर खुला था। लोगों को जैसे ही इस स्टोर के बारे में पता चला काफी संख्या में वहां भारतीय सस्ती सब्जियों को खरीदने के लिए पहुंच गए। जिस तरह का नजारा था उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। देखें वीडियो...

    हैरतअंगेज नजारा

    वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। कई लोगों को तो आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को' mondayswithmohan' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि इस तरह का नजारा पहले नहीं देखा है। कुछ का कहना है कि यह तो डबल धमाल है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article