वायरल न्यूज़

Viral Video: इसे कहते हैं पिता का प्यार...सड़क किनारे बैलून बेचते हुए बच्ची को खिला रहा था खाना, देखकर पिघला लोगों का दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता की बेबसी देखकर लोग काफी भावुक हो गए हैं। आलम ये है कि लोग पिता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

पिता-बच्ची के बीच अनमोल प्यार (तस्वीर साभार- @message.by.salman)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो काफी हैरान करने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो काफी भावुक करने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों का दिल पिघल गया है। क्योंकि, वीडियो में एक मजबूर पिता सड़क किनारे पेट पालने के लिए बैलून भी बेच रहा है। वहीं, साइकिल पर बच्ची को बिठाकर उसे खाना भी खिला रहा है। आलम ये है कि यह इमोशनल वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है।

    अक्सर लोग कहते हैं कि पेट के लिए क्या कुछ नहीं करना पड़ता है? कई बार परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं, जिन्हें देखकर लोगों के आंखों से आंसू तक आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी आप सबने इस तरह के कई अनोखे वीडियो देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक पिता परिवार चलाने के लिए सड़क किनारे बैलून बेच रहा है। वहीं, अपनी बच्ची को साइकिल पर बिठाकर खाना भी खिला रहा है। एक पिता की इस बेबसी को देखकर लोग भावुक हो गए हैं। देखें वीडियो...

    इमोशनल करने वाला नजारा

    इस वीडियो ने आपको भी जरूर इमोशनल कर दिया होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को' message.by.salman' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 67 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं काफी संख्या में लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया भी दिए हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि दिल को छू लेने वाला नजारा है। कुछ का कहना है कि पेट जो ना करवाए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article