वायरल न्यूज़

VIDEO: प्रकृति का अद्भुत नजारा, शिकारी और शिकार के बीच मिटा भेद, सांप-बगुला-चूहा - कछुआ एक साथ जी रहे जीवन

VIDEO: देश के कई हिस्सों में इन दिनों बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में गुजरात से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Image

प्रकृति का अद्भुत नजारा

VIDEO: देश के कई हिस्सों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ (Flood Video) जैसे हालात हैं। बाढ़ के कारण जान-माल को काफी नुकसान हो रहा है और जीन जीवन पूरी तरह से प्रभावित है। सोशल मीडिया पर भी कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे तक खड़े हो गए हैं। जबकि, कुछ नजारों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। लेकिन, इन सबके बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग प्रकृति का अद्भुत नजारा बता रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर हैरत में पड़ जाएंगे।

    बाढ़ के कारण इंसान ही नहीं जानवर भी प्रभावित हो रहे हैं। जानवर भी अपनी जान बचाने के लिए सहारा ढूंढ़ रहे हैं। ऐसे में गुजरात के गिर सोमनाथ से काफी अनोखा नजारा सामने आया है। जहां बाढ़ के कारण शिकारी और शिकार के बीच पूरी तरह से भेद मिट गया है। ये बात सुनकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। लेकिन, जब इस वीडियो को देखेंगे तो दंग रह जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में सांप, चूहा, बगुला, कछुआ निडर होकर एक साथ जीवन यापन कर रहे हैं। देखें वीडियो...

    अद्भुत नजारा

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर हैरत में पड़ गए होंगे। सोच रहे होंगे कि बाढ़ ने तो सारी दूरी ही मिटा दी। इतना ही नहीं इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। क्योंकि, इस तरह का नजारा काफी विरलय ही देखने को मिलता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article