Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में आपको रोजाना एक से एक मजेदार नजारे (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं। कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ नजारों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ मामलों की लोग तारीफ करते हुए नहीं थकते। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर को 50 रुपए एक्स्ट्रा मिल गया, तो उसने ईमानदारी दिखाते हुए उन पैसों के के साथ जो किया, उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।
अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि दुनिया में 'ईमानदारी सबसे बड़ा धन' है। अगर आप ईमानदार हैं, तो लोग आपकी तारीफ करते हुए नहीं थकते। कुछ लोग तो ईमानदारी के चक्कर में अपना नुकसान तक कर लेते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल कायम की है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक ऑटो ड्राइवर को कस्टमर ने 50 रुपए एक्स्ट्रा दे दिए। उसके बाद उस ऑटो ड्राइवर ने उन पैसों को बांटना शुरू कर दिया। वीडियो में देखें पूरा मामला...
ईमानदारी की मिसाल
इस वीडियो ने आपका दिल भी जरूर छू लिया होगा। इतना ही नहीं उसकी ईमानदारी की आप भी जरूर तारीफ कर रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'rajubaba_86' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 18 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ड्राइवर ने दिल जीत लिया। कुछ का कहना है कि ईमानदारी आज भी जिंदा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
